फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kanwar yatra 2018 route will change from five august

कांवड़ यात्रा 2018: यात्रीगण ध्यान दें, पांच अगस्त से बदलेंगे बसों के रूट, ये होंगे नए मार्ग

Wed, 01 Aug 2018 09:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 01 Aug 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
kanwar yatra 2018 route will change from five august
kanwar yatra - फोटो : amar ujala

कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर ही बसों को वन-वे चलाया जाएगा। पांच अगस्त से बसों के रूट भी बदले जाएंगे। आठ अगस्त तक बसों को शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। मोतीचूर और नीलधारा गौरीशंकर में अस्थायी बस अड्ड़े से बसों का संचालन होगा। 

विज्ञापन


कांवड़ यात्रा के चलते हुए हरिद्वार शहर में बसों का प्रवेश पांच अगस्त से पूरी तरह से प्रतिबंधित हो जाएगा। हालांकि कुछ रूट चार अगस्त से ही बंद कर दिए जाएंगे। पांच अगस्त से बसों के लिए रूट तय कर दिए गए हैं। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर रुड़की जाने वाली बसों को सिंहद्वार-कनखल लक्सर मार्ग से लक्सर, लंढौरा होते हुए रुड़की तक चलाया जाएगा। इसी रूट से सहारनपुर की बसें भी चलेंगी।
विज्ञापन


पांच अगस्त से दिल्ली और शिमला रूट की बसों का रास्ता भी बदल जाएगा। रूट बदलने से नारसन, मुजफ्फरनगर, खतौली, सकौती जाना मुश्किल रहेगा तो शिमला रूट पर रुड़की, भगवानपुर, छुटमलपुर, यमुनानगर, सहारनपुर, सरसावा जाने वाले यात्रियों को भी असुविधा होगी। बसों के संचालन के लिए हरिद्वार से बाहर मोतीचूर में और चंडीघाट पर गौरीशंकर पार्किंग में अस्थायी बस अड्ड़े बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। एआरएम सुरेश चौहान ने बताया कि टेंट लगाकर बसों के लिए निर्धारित स्टोपेज बनाने का काम शुरू करते हुए शासन से अतिरिक्त अधिकारी मांगे गए हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से जाएंगी शिमला को बसें  

kanwar yatra 2018 route will change from five august
kanwar yatra

शिमला जाने वाली बसें हरिद्वार के मोतीचूर बस अड्ड़े से ऋषिकेश, देहरादून, प्रेमनगर, सहसपुर, रामगढ़, हरियाणा में पंचकुला, मनीमाजरा होते हुए चंडीगढ़ शहर में प्रवेश करेंगी। आगे का रूट पूर्ववत होते हुए बस शिमला पहुंचेंगी। ऋषिकेश जानी वाली बसें चिल्ला से होकर गुजरेंगी।  

यहां से जाएंगी दिल्ली को बसें  
हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली बसें नीलधारा गौरीशंकर बस अड्ड़े से चंदक, मंडावली, बिजनौर, मीरापुर, रामराज मवाना से होते हुए मेरठ में गंगानगर के रास्ते से प्रवेश करेंगी। मेरठ को अंदर से पार करते हुए मोदीनगर होते हुए पुराने रूट से दिल्ली पहुंचेंगी। मोदीनगर रूट पर अधिक कांवड़िये होने पर मेरठ से बसों को किठौर, हापुड़, पिलखुवा, गाजियाबाद से दिल्ली ले जाया जाएगा। दिल्ली से आने वाली बसों को हापुड़, किठौर, मवाना, रामराज, बिजनौर के रास्ते से हरिद्वार लाया जाएगा।  
  
यहां से मिलेंगी बसें 
शिमला,ऋषिकेश, देहरादून के लिए मोतीचूर में अड्ड़ा बनाया गया है। ऋषिकेश, बिजनौर, हल्द्वानी, नैनीताल, मेरठ, दिल्ली की बसों के लिए चंडीघाट के पास नीलधारा गौरीशंकर पार्किंग में रोडवेज बस स्टैंड बनाया गया है।    

किराये में होगी वृद्धि 
हरिद्वार से ऋषिकेश के किराये में सात रुपये की वृद्धि होगी। मेरठ-दिल्ली के किराये में 15 रुपये, चंडीगढ़ के किराये में 90 और शिमला के किराये में 85 रुपये की वृद्धि हो जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed