{"_id":"5d319b0e8ebc3e6ca435e236","slug":"kanwad-yatra-2019-panchak-for-five-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ 2019: आज से लग गए पंचक, अब पांच दिन कम रहेगी कांवड़ियों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ 2019: आज से लग गए पंचक, अब पांच दिन कम रहेगी कांवड़ियों की भीड़
Fri, 19 Jul 2019 03:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 19 Jul 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
पांच दिनों के पंचक आज से लग गए हैं। इन पांच दिन कांवड़ यात्रा धीमी पड़ जाती है। इस दौरान कई राज्यों के कांवड़िए लकड़ी या बांस को हाथ नहीं लगाते।
विज्ञापन
धर्मनगरी में इस समय करीब एक लाख कांवड़िए वापसी को तैयार हैं। इनकी वापसी आज दोपहर तक हो गई। आज से ही पांच दिनों के पंचक दोपहर बाद 2.57 बजे से शुरू हो गए हैं। 24
विज्ञापन
जुलाई को तीसरे पहर 3.40 बजे पंचकों की समाप्ति होगी। कई प्रदेशों के कांवड़िए पंचकों में कांवड़ नहीं उठाते।
इस कारण आज दोपहर बाद से कुछ क्षेत्रों से कांवड़ियों को आगमन कम हो जाएगा। देश के जिन भागों में पंचकों को मान्यता नहीं है, वहां से कांवड़ियों का आगमन जारी रहेगा। अब 24 जुलाई के बाद ही कांवड़ यात्रा जोर पकड़ेगी। इसी दौरान डाक कांवड़ वाहनों का आना शुरू जाएगा।
विज्ञापन
दो दिनों में अब तक करीब एक लाख कांवड़िए जल लेकर हरिद्वार छोड़ चुके हैं। लौटने वाले कांवड़ियों में अधिकांश राजस्थान, मध्यप्रदेश और हरियाणा के हैं। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा में सर्वाधिक भीड़ यूपी, दिल्ली और हरियाणा से आती है।