फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Kanchan Ganga on Badrinath Highway All-weather road work also ruined Chamoli Uttarakhand News in hindi

जख्मी पड़ा आस्था पथ: बदरीनाथ हाईवे पर बह रही है कंचन गंगा, ऑलवेदर रोड का काम भी तहस-नहस

Tue, 27 Aug 2024 02:31 PM IST
रेनू सकलानी प्रमोद सेमवाल, गोपेश्वर ( चमोली)
प्रमोद सेमवाल, गोपेश्वर ( चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 27 Aug 2024 02:31 PM IST
सार

अतिवृष्टि सेे बदरीनाथ हाईवे कमेड़ा से कंचन गंगा तक बदहाल पड़ा है। रड़ांग बैंड में हाईवे का 20 मीटर हिस्सा धंसा है।

विज्ञापन
Kanchan Ganga on Badrinath Highway All-weather road work also ruined Chamoli Uttarakhand News in hindi
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अतिवृष्टि से बदरीनाथ हाईवे बेहद खस्ता हालत में पहुंच गया है। गौचर के समीप कमेड़ा से कंचनगंगा (135 किमी) तक हाईवे पर जगह-जगह मलबा पसरा हुआ है। रड़ांग बैंड के समीप हाईवे करीब 20 मीटर तक धंस गया है। ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य भी तहस-नहस हो गया है।

विज्ञापन


बदरीनाथ से दो किमी पहले हाईवे पर पत्थरों की ढेर के बीच कंचनगंगा बह रही है। पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश से अलकनंदा के साथ ही गाड़-गदेरे उफान पर बह रहे हैं। 22 अगस्त की रात को अतिवृष्टि से बदरीनाथ हाईवे पर जगह-जगह भू-धंसाव, भूस्खलन और टनों मलबा आ गया है। हनुमानचट्टी गांव के बरसाती नाले के उफान पर आने से बदरीनाथ हाईवे पर स्थित पुल की नींव भी खोखली हो गई है।
विज्ञापन


दूधधारा नाले से कटाव से बदरीनाथ हाईवे का करीब 60 मीटर हिस्सा भूस्खलन की चपेट में आ गया है। यहां कई जगहों पर हाईवे मलबे में तब्दील हो गया है। हालांकि कार्यदायी संस्था भारत कंस्ट्रक्शन और आरजेवी कंपनी की मशीनों से हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मलबे का निस्तारण किया जा रहा
कंचनगंगा नाला हाईवे पर बह रहा है। यहां हाईवे के दोनों ओर से पत्थरों के ढेर जमा हो गए हैं। पिछले एक वर्ष से यहां मोटर पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा था, वह भी मलबे में दब गया है। रड़ांग बैंड से लेकर कंचनगंगा के बीच चल रहा ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य भी तहस-नहस हो गया है।

भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रकाश रावत का कहना है कि अतिवृष्टि से हाईवे को भारी नुकसान हुआ है। हाईवे से मलबा हटाकर वाहनों की आवाजाही सुचारु करवाई गई है। हाईवे के हिल साइड और नदी की ओर मलबे का निस्तारण किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: भूकंप के हल्के झटकों में बड़ी चेतावनी, दून में इन जगह रोक के बावजूद बन रहे बहुमंजिला भवन

इधर, बीआरओ के कमांडर कर्नल अंकुर महाजन ने बताया कि हाईवे को अतिवृष्टि से भारी नुकसान पहुंचा है। ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य भी रुक गया है। हाईवे से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया है। मौसम सामान्य होने पर हाईवे का ट्रीटमेंट शुरू किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed