{"_id":"5e45ae588ebc3ee5c01377d6","slug":"kamal-hit-a-century-in-his-first-match-dehradun-news-drn336054776","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमल ने अपने पहले मैच में जड़ा शतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमल ने अपने पहले मैच में जड़ा शतक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र के खिलाफ चल रहे मैच में अंडर-19 टूर्नामेंट के हीरो रहे कमल ने अपने पहले ही मैच में शानदार शतक जड़ा। कमल की 101 रनों की शतकीय और सौरभ रावत की 49 रनों की शानदार पारी की बदौलत उत्तराखंड ने महाराष्ट्र पर 44 रनों की बढ़त बनाई। हालांकि, महाराष्ट्र ने भी दूसरी पारी में दो विकेट पर 142 रन बनाकर मैच में वापसी की।
बाबा साहेब आंबेडकर स्टेडियम बारामती में चल रहे मैच के दूसरे दिन उत्तराखंड ने पहली पारी 112-3 स्कोर से आगे शुरू की। कमल (51) व सौरभ रावत (शून्य) ने शानदार खेल दिखाते हुए 100 रनों से ज्यादा की साझेदारी की। कमल शतक पूरा करते ही 101 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कुछ ही ओवर बाद सौरभ रावत भी 49 रन पर विकेट गंवा बैठे और एक रन से अर्द्धशतक पूरा करने से चूके। इसके बाद अन्य कोई बल्लेबाज खास कमाल नहीं कर सका। वीआर जेठी 19, मयंक मिश्रा शून्य, सन्नी 11, प्रदीप चमोली शून्य, अंकित शून्य, अग्रिम तिवारी 6 रन पर आउट हुए। पूरी टीम ने 79.5 ओवर में 251 रन बनाए। पहली पारी में उत्तराखंड ने 44 रनों की बढ़त ली। महाराष्ट्र की तरफ से एस बछवा ने 4, एम चौधरी ने 2 व पी दधे, एस गुगले, ए काजी ने एक-एक विकेट लिया।
महाराष्ट्र ने की वापसी
पहली पारी में 207 रनों पर सिमटने के बाद महाराष्ट्र टीम ने दूसरी पारी में शानदार खेल दिखाया। सलामी बल्लेबाज एस गुगले ने 23 व आर गलवड ने 27 रन बनाकर टीम को सधी शुरुआत। दोनों बल्लेबाजों को सन्नी ने शिकार बनाया। इसके बाद स्वप्निल और ए बवाने ने 70 रनों से ज्यादा की रनों की साझेदारी की। मैच खत्म होने तक महाराष्ट्र की दूसरा पारी का स्कोर 46 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 140 रहा। स्वप्निल 40 व ए बवाने 50 रन पर नाबाद लौटे। दूसरी पारी में महाराष्ट्र ने 96 रनों की बढ़त बना ली है।