{"_id":"69861f5dac964ee81d002418","slug":"kalsi-himachal-bus-accident-fir-registered-against-bus-driver-after-magisterial-inquiry-three-people-died-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालसी बस हादसा: मजिस्ट्रियल जांच के बाद बस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज, तीन लोगों की हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालसी बस हादसा: मजिस्ट्रियल जांच के बाद बस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज, तीन लोगों की हुई थी मौत
Fri, 06 Feb 2026 10:37 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, कालसी
संवाद न्यूज एजेंसी, कालसी
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 06 Feb 2026 10:37 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के चौपाल से पांवटा साहिब जा रही एचआरटीसी की बस क्वानू के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। दुर्घटना में दो महिला समेत तीन लोगोंं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, वहीं बस सवार 33 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
बस हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरिपुर-कोटी-क्वानू-मीनस राज्य राजमार्ग पर बीते मंगलवार को हुई बस दुर्घटना के मामले में मजिस्ट्रियल जांच के बाद लोक निर्माण विभाग पर कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है। राजस्व पुलिस ने विपरीत दिशा से पास देने के कारण बस चालक हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के पोपाट निवासी दिनेश कुमार के खिलाफ संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के चौपाल से पांवटा साहिब जा रही एचआरटीसी की बस क्वानू के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। दुर्घटना में दो महिला समेत तीन लोगोंं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, वहीं बस सवार 33 लोग घायल हुए थे। दुर्घटना की तकनीकी जांच में प्रथम दृष्ट्या में बस चालक की ओर से ट्रक को साइड देने के लिए बस को विपरीत दिशा में मोड़ा गया था।
विज्ञापन
Bus Accident: बैतड़ी में पलक झपकते ही मौत की नींद सो गईं 13 जिंदगियां; सामने आया हादसे का बड़ा कारण
विज्ञापन
इस लापरवाही पर राजस्व पुलिस ने बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हालांकि दुर्घटना स्थल पर सड़क के किनारे बने पुश्ता धंसने के कारण बस खाई में गिरी थी। लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाए गए पुश्ते की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
एसडीएम चकराता डॉ. हर्षिता सिंह ने बताया दुर्घटना की नियमानुसार मजिस्ट्रियल जांच करवाई जा रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुरूप संबंधित व्यक्तियों व विभाग के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
