फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kalsi-Chakrata motorway remained closed for half an hour

Dehradun News: आधा घंटा बंद रहा कालसी-चकराता मोटर मार्ग

Sun, 11 May 2025 01:33 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sun, 11 May 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Kalsi-Chakrata motorway remained closed for half an hour
जौनसार बावर से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक भारी वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कालसी-चकराता मार्ग के जजरेड में मलबा आने से आधा घंटा तक मार्ग बंद रहा। जबकि विकासनगर व सेलाकुई में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन




बारिश के कारण कालसी-चकराता मोटर मार्ग के संवेदनशील जोन जजरेड में पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से मार्ग बंद हो गया। सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से मलबा हटाने का काम शुरू किया। इस दौरान मार्ग के दोनों और बड़ी संख्या में वाहन फंस गए। लगभग आधा घंटे की मशक्कत के बाद मलबे को साफ करके वाहनों की आवाजाही को सुचारू करा लिया गया। लोक निर्माण विभाग की अधिशासी अभियंता रचना थपलियाल ने बताया कि मौसम को देखते हुए जजरेड में जेसीबी को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


उधर, भारी बारिश से विकासनगर के काॅलेज रोड, सिनेमा गली, पंजाबी काॅलोनी, जौनसारी बस्ती, भट्टा रोड आदि क्षेत्रों में जलभराव हो गया। जिसके कारण लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। इसी प्रकार से सेलाकुई के जमनपुर, पीठ वाली गली, निगम रोड व मेन बाजार में हुए जलभराव का पानी कई दुकानों व घरों में घुस गया। जिसके कारण दुकानों व घरों में रखा सामान खराब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बारिश के पानी का बहाव इतना तेज था कि शहर की सभी गलियां व मुख्य सड़कें नहरों में तब्दील हो गई। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी एमएल शाह ने बताया कि बारिश को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। शहर के सभी नाले व नालियों की सफाई का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed