{"_id":"6824ff3ee805a77c3705bb9c","slug":"kalash-installation-and-religious-rituals-postponed-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-690576-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: महासू मंदिर में स्वर्ण कलश स्थापना व धार्मिक अनुष्ठान स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: महासू मंदिर में स्वर्ण कलश स्थापना व धार्मिक अनुष्ठान स्थगित
Thu, 15 May 2025 02:08 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Thu, 15 May 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनोल स्थित महासू देवता मंदिर में संपन्न होने वाले स्वर्ण कलश स्थापना व धार्मिक अनुष्ठान को स्थगित कर दिया गया है। मंदिर समिति की ओर से जारी की गई सूचना में बताया गया है कि कार्यक्रम की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
जौनसार बावर क्षेत्र के प्रसिद्ध महासू देवता मंदिर हनोल में स्वर्ण कलश स्थापना व धार्मिक अनुष्ठान को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। 16 अप्रैल को आयोजित मंदिर समिति की बैठक में स्वर्ण कलश की स्थापना व धार्मिक अनुष्ठान के लिए 16 से 20 मई की तिथि निर्धारित की गई थी। कार्यक्रम की तैयारी में जुटे मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बुधवार को रायशुमारी के बाद प्रस्तावित कलश स्थापना व धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन को स्थगित कर दिया।
मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक व शांठीबिल के वजीर दीवान सिंह राणा व सचिव मोहनलाल सेमवाल ने बताया कि आयोजन की तिथि नजदीक होने से कार्यक्रम के व्यवस्था प्रबंधन में समस्या आ रही थी। देवता के धार्मिक अनुष्ठान में विभिन्न क्षेत्रों से 20 हजार श्रद्धालुओं के आने की संभावना के चलते समिति ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि अनुष्ठान के संबंध में विस्तार से चर्चा के बाद नए सिरे से रूपरेखा तैयार की जाएगी।