फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kaithal, who cheated a couple of Rs 9.40 lakh

Dehradun News: दंपती से 9.40 लाख की ठगी करने वाला कैथल राजस्थान से गिरफ्तार

Fri, 08 Dec 2023 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Kaithal, who cheated a couple of Rs 9.40 lakh
कनाडा में रहने वाले बेटे का दोस्त बताकर जमीन खरीदने का झांसा देकर दंपती से नौ लाख 40 हजार रुपये की ठगी करने वाले दूसरे साइबर अपराधी को एसटीएफ ने राजस्थान के कैथल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दुबई में अपने सहयोगियों के साथ पाकिस्तान के एजेंटों के साथ मिलकर भारतीय व्यक्तियों से ठगी करता है। पाकिस्तानी एजेंटों को भारतीय लोगों के खाते उपलब्ध कराता था। इस मामले में एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।
विज्ञापन


एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एक व्यक्ति ने शिकायत की थी। उसका आरोप था कि साइबर ठगों ने 9,40,000 रुपये ठग लिए हैं। शिकायतकर्ता ने कहा था कि उसकी पत्नी के फोन पर व्यक्ति का कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को उनके बेटे हरप्रीत का दोस्त बताया। हरप्रीत कनाडा में रहता है। व्यक्ति ने कहा कि वह देहरादून में जमीन खरीदना चाहता है। इसके लिए उनके खाते में 15 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं। उसने रसीद भी भेजी, लेकिन खाते में रकम नहीं आई। शिकायतकर्ता ने बताया कि फिर से उस व्यक्ति का फोन आया और उसने ढाई लाख रुपये एक ट्रेवल एजेंट गुरु चरण सिंह निवासी कीर्तिनगर को देने के लिए कहा। आरोपी ने अलग-अलग बार में नौ लाख 40 हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन




एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच में आरोपी के मोबाइल की लोकेशन राजस्थान की मिली। टीम को राजस्थान भेजा गया और वहां से आरोपी किशोर कुमार निवासी असुला मोहल्ला थाना लोसल सीकर राजस्थान को कैथल से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कैथल में भी 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है। आरोपी ने कबूल किया कि वह अपने दुबई सहयोगियों के साथ पाकिस्तान के एजेंटों से मिलकर भारतीय व्यक्तियों से ठगी करता है। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में आरोपी किशोर कुमार के साथी धर्मेंद्र कुमार निवासी लोसेल, दतारामगढ़ जिला सीकर राजस्थान को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed