फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kaithal's youth murdered in Pehova

डीएवी कॉलेज में कैथल के छात्र को चाकू से गोदा

Sat, 09 Aug 2014 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल Updated Sat, 09 Aug 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र-पिहोवा। डीएवी कॉलेज में दो छात्र गुटों में हुए खूनी संघर्ष के चलते बीए द्वितीय वर्ष के एक छात्र की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी। कॉलेज परिसर में हुए इस हत्याकांड का पता चलते ही सनसनी फैल गई। कॉलेज प्रशासन ने इस घटना की तत्काल सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


हत्या का जानकारी मिलते ही डीएसपी गोरखपाल राणा, थाना अध्यक्ष उमेद सिंह, चौकी इंचार्ज फूल सिंह दल बल सहित कॉलेज में पहुंचे और वारदात स्थल का मुआयना किया। इस वारदात के बाद पूरा दिन कॉलेज में अफरातफरी का आलम रहा।
विज्ञापन


शुक्रवार को लगभग साढ़े 12 बजे डीएवी कॉलेज में पढ़ने वाले दो छात्र गुट भिड़ गए। झगड़े के दौरान दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई। इसी बीच एक गुट के छात्रों ने कैथल के भागल कस्बे के 21 वर्षीय गौरव पुत्र भरत सिंह की छाती पर चाकू से कई वार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले में डीएवी कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र गौरव लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। वारदात के बाद साथी गुट के छात्रों ने खून से लथपथ गौरव को संभाला और बाइक पर उसे अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

छात्र गौरव की हत्या का समाचार फैलते ही भारी संख्या में कॉलेज के छात्र अस्पताल में एकत्रित हो गये। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. कामदेव झा ने बताया कि कॉलेज में कई दिनों से सारसा व भागल के छात्रों में खींचतान चल रही थी। इस बाबत उन्होंने पुलिस को पिछले हफ्ते सूचित किया था।

वहीं दोनों गांवों के सरपंचों को भी इन लड़कों के बीच के विवाद को सुलझाने के लिए कहा था। शुक्रवार को जब वह कार्यालय में बैठे थे तो उन्हें कैंपस में छात्रों की लड़ाई की सूचना मिली। जब वे वहां पहुंचे तो गौरव घायल अवस्था में लहूलुहान पड़ा था। उस पर तेज हथियार से हमला किया गया था। हमले में कौन-कौन छात्र शामिल थे इसकी जांच चल रही है। गौरव की मौत ने सभी को हिलाकर रख दिया है। बहरहाल गशव पोस्टमार्टम के लिए कुरुक्षेत्र भेजा गया है। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के गांव से कई लोग पहुंचे थे।

सीसीटीवी फुटेज की जांच हो रही है : डीएसपी
मौके पर मौजूद डीएसपी गोरखपाल राणा ने बताया कि मृतक गौरव के छाती पर हमलावारों ने चाकू  के कई बार किये। जिस कारण उसकी मौत हो गई। हमलावरों की कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज देखकर जांच की जा रही है। हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। झगड़े में कुछ बाहरी लोग भी शामिल थे, जिस बारे गहराई से जांच हो रही है।

हफ्ते बाद कॉलेज गया था गौरव : पिता
मृतक गौरव के पिता भरत सिंह ने रोते हुए बताया कि उसका छोटा लड़का गौरव और बड़ा लड़का सन्नी डीएवी कॉलेज पिहोवा में पढ़ते हैं। गौरव तो लगभग 6-7 दिन के बाद शुक्रवार को कॉलेज आया था। क्योंकि उसे घर पर ही खेलते हुए कुछ चोट लग गई थी। अगर उन्हें पता होता कि उसकी जान को खतरा है तो वे उसे कभी अपने जिगर के टुकड़े को कॉलेज ना भेजते। गौरव की मौत से उनके सारे सपने टूट गए हैं। उसके भाई ने बताया कि गौरव बहुत ही मिलनसार था और उसका किसी के साथ कोई विवाद नहीं था। गौरव को सोची समझी साजिश के तहत मारा गया है। परिजनों ने मांग की है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कर सख्त सजा दी जाये।

दीवार फांद कर आए थे युवक : सुरक्षाकर्मी
कॉलेज के मुख्य गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी जगतार सिंह ने बताया कि वे  रोजाना कॉलेज में आने वाले छात्र का पहचान पत्र देखते हैं। उसके बाद ही उसे अंदर जाने देते हैं। शुक्रवार को कुछ लोग कॉलेज की दीवार फांदकर आये थे। जब झगड़ा हुआ तो 5-6 युवक मुख्य गेट से कॉलेज से बाहर की और दौड़े और पहले से बाहर खड़ी एक सफेद रंग की कार में फरार हो गये।

कॉलेज में घेर कर किया हमला
अमनदीप भागल ने बताया कि प्रिंसिपल ऑफिस के निकट बरामदे में गौरव को अनिल, चंद्र कडी सारसा, पोनी सारसा, पौनी के छोटे भाई सहित अन्य युवकों ने घेर लिया था। सभी युवक हथियारों से लैस थे। आरोपी अनिल ने चाकू से कई वार किए। इसके बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। इन हमलावरों में कई छात्र और कुछ आउट साइडर बताए गए हैं।


आखों से देखा मर्डर : अमनदीप भागल, बीए तृतीय वर्ष का छात्र, प्रेम व मृतक का भाई सन्नी बीए प्रथम वर्ष छात्र ने अपनी आखों से मर्डर होते हुए देखा। अमनदीप के मुताबिक गौरव एनसीसी की क्लास लगाने के लिए जा रहा था और इसी दौरान हमलावरों ने उसे घेर कर मौत की नींद सुला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed