फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kailash Satyarthi will come dehradun on friday 13 october

नोबेल विजेता कैलाश सत्यार्थी आज आएंगे देहरादून, बाल अधिकारों के लिए शुरु करेंगे भारत यात्रा

Fri, 13 Oct 2017 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 13 Oct 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
Kailash Satyarthi will come dehradun on friday 13 october

35 दिनी भारत यात्रा पर निकले नोबेल पुरस्कार विजेता और बाल अधिकार कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी आज(13 अक्टूबर) राजधानी पहुंचेंगे और ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं को संबोधित करेंगे। बाल यौन शोषण और बच्चों के अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से निकली इस यात्रा का उत्तराखंड में यह पहला पड़ाव होगा। बीते 11 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा अब तक 9000 किमी से अधिक का सफर तय कर चुकी है।

विज्ञापन


कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन की ओर से निकाली गई भारत यात्रा का उद्देश्य बाल यौन शोषण और बच्चों की खरीद-फरोख्त की घटनाओं पर अंकुश लगाना है। शुक्रवार को ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में कैलाश सत्यार्थी लोगों को सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भारत की शपथ भी दिलाएंगे। इस समारोह में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी उपस्थित रहेंगे। एसजीआरआर के छात्र-छात्राओं की ओर से बचपन बचाओ थीम पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन


भारत यात्रा की स्टेट को-ऑर्डिनेटर जया मिश्रा ने बताया कि ग्राफिक एरा पहुंचने से पहले कैलाश सत्यार्थी छात्र-छात्राओं के साथ एक किमी की पैदल यात्रा करेंगे। उत्तराखंड सरकार ने सत्यार्थी को राज्य अतिथि घोषित किया है। उन्होंने बताया कि समारोह में डिवाइन शक्ति फाउंडेशन की अध्यक्षा डॉ. साध्वी भगवती, ग्राफिक एरा समूह के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) कमल घनशाला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, राज्य समाज कल्याण मंत्री, राज्य महिला एवं बाल विकास मंत्री मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed