Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kailash pilgrims trapped in landslide were rescued by helicopter Adi Kailash Yatra Route Uttarakhand News

Uttarakhand: भूस्खलन में फंसे कैलास यात्रियों का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू, सीएम ने खुद की पूरे अभियान की निगरानी

Mon, 16 Sep 2024 12:43 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 16 Sep 2024 12:43 PM IST
सार

 भूस्खलन में फंसे कैलास यात्रियों का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

विज्ञापन
Kailash pilgrims trapped in landslide were rescued by helicopter Adi Kailash Yatra Route Uttarakhand News
यात्रियों का हेलिकॉप्टर से किया रेस्क्यू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भूस्खलन के चलते अवरुद्ध आदि कैलास यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे दिल्ली, पंजाब और तमिलनाडु के 46 यात्रियों का रविवार को हेलिकॉप्टर से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, नारायण आश्रम में रुके यात्रियों को सोमवार को हेली सेवा से रेस्क्यू किया जाएगा।

विज्ञापन

वहीं, रेस्क्यू अभियान के सफल संचालन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ के डीएम और एसएसपी संग एनडीआरएफ, एसएसबी और सिविल एविएशन की टीम की सराहना की। सीएम के निर्देश पर यह पूरा रेस्क्यू अभियान चला और उन्होंने खुद इस अभियान की निगरानी की।

विज्ञापन

धामी ने कहा, यात्रियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। देश-विदेश के यात्री सुरक्षित माहौल में यात्रा कर सकें, इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है। वहीं, सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया, आदि कैलास मार्ग के कई स्थानों पर यात्री फंस गए थे। इसकी सूचना जिला प्रशासन ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद हेलिकाॅप्टर से यात्रियों को रेस्क्यू करने का अभियान चलाने का फैसला किया गया। इसके बाद रविवार को कई जगहों से 46 यात्रियों को रेस्क्यू किया गया है। यात्री 13 सितंबर को बारिश के दौरान हुए भूस्खलन में फंस गए थे। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक, दल में शामिल एक यात्री स्वदेश नंदचहल की स्वास्थ्य खराब होने से मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बदरी-केदार व कार्तिक स्वामी की यात्रा के लिए पैकेज दरें तय, तीन अक्तूबर से मिलेगी ये सुविधा

60 अवरुद्ध मार्गों को खोला गया

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर बंद अवरुद्ध मार्गों को खोला जा रहा है। सीएम ने संबंधित विभागों को बंद मार्गों को जल्द खोलने की हिदायत दी है। पिछले 24 घंटे में 60 अवरुद्ध मार्गों को खोल लिया गया है। सचिव आपदा प्रबंधन की अध्यक्षता में सोमवार को सभी जिलों के प्रभारी अधिकारी, आपदा प्रबंधन, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता तथा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों की एक बैठक आहूत की गई है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed