{"_id":"5d0e46de8ebc3e31e8525e44","slug":"kailash-mansarovar-yatra-2019-first-group-starts-manas-parikrama-and-second-group-reach-kalapani","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाश मानसरोवर यात्रा 2019: पहले दल ने की मानस परिक्रमा शुरू, दूसरा दल पहुंचा कालापानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलाश मानसरोवर यात्रा 2019: पहले दल ने की मानस परिक्रमा शुरू, दूसरा दल पहुंचा कालापानी
Sat, 22 Jun 2019 08:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़/धारचूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़/धारचूला
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 22 Jun 2019 08:51 PM IST
विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर मार्ग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल तकलाकोट से दार्चिन पहुंच गया है। यात्रियों की मानस परिक्रमा शुरू हो गई है। यात्री रविवार को डेरापुक पहुंचकर कैलाश की परिक्रमा शुरू करेंगे। दूसरे दल के यात्री कालापानी और तीसरा दल के यात्री बूंदी पहुंच गए हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र में बादल छाने से मौसम सुहावना बना हुआ है।
विज्ञापन
आईटीबीपी सातवीं वाहिनी के नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार पहले दल के 58 यात्री सुबह आठ बजे तकलाकोट से दार्चिन को रवाना हुए। यहां से यात्रियों की मानस परिक्रमा शुरू हो गई है। रविवार को यात्री डेरापुक पहुंच कैलाश की परिक्रमा करेंगे। दूसरे दल के 45 यात्री शनिवार सुबह आईटीबीपी चिकित्सा टीम, महिला कमांडो और संचार टीम के साथ गुंजी से 7.45 बजे कालापानी रवाना हुए। यात्री 10.30 बजे कालापानी पहुंचे। यात्री रविवार को लिपुपास पार कर चीन सीमा में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन
इधर, तीसरे दल के यात्रियों का शुक्रवार शाम आधार शिविर पहुंचने पर स्वागत किया गया। यात्राधिकारी डीएस बिष्ट और मनीष मेहरा ने बताया तीसरे दल के 56 यात्री शनिवार सुबह 5.45 बजे बूंदी को रवाना हुए। यात्री रविवार को बूंदी से गुंजी पहुंचेंगे।
विज्ञापन
तीसरे दल के यात्रियों को पांच किमी चलना पड़ा पैदल
कैलाश मानसरोवर यात्रा के तीसरे दल के 56 यात्रियों को लखनपुर से पांच किमी पैदल चल नजंग पहुंचना पड़ा। शनिवार को लखनपुर में मलबा और पत्थर गिरने से सड़क बंद हो गई। इसके कारण यात्रियों को लखनपुर से ही बूंदी की पैदल यात्रा करनी पड़ी। ग्रिफ के कर्मचारी सड़क खोलने में जुटे हुए हैं। ब्यूरो
आदि कैलाश का दूसरा दल गुंजी पहुंचा
केएमवीएन की ओर से संचालित आदि कैलाश यात्रा के दूसरे दल के 35 यात्री बूंदी से सुबह छह बजे गुंजी को रवाना हुए। यात्री 18 किमी की पैदल यात्रा कर गुंजी पहुंचे। पहले दल के 31 यात्री आदि कैलाश और पार्वती कुंड के दर्शन कर वापसी में होम स्टे के लिए नाबी लौट आए हैं। यात्री रविवार को नाबी से गुंजी लौटेंगे।