शुरू हुई विश्व प्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर यात्रा, काठगोदाम पहुंचा यात्रियों का पहला दल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वप्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर यात्रा का मंगलवार को आगाज हो गया। यात्रियों का पहला दल दोपहर को टीआरसी काठगोदाम पहुंचा। केएमवीएन के एमडी धिराज गर्बियाल, जीएम टीएस मार्तोलिया ने उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर यात्रियों ने छोलिया बैंड के नृतकों के साथ आनंद उठाया। पहले दल में 17 महिलाओं समेत 59 यात्री शामिल हैं। दल के एलओ अमरनाथ अशोक एवं दावेंद्र सिंह हैं। अब यात्रियों को नाभि ओर कोटी गांव में रुकवाया जाएगा।
स्वागत के बाद यात्रियों के लिए भोज की व्यवस्था की गई। अपने माता-पिता पवन वैरागी और माता मंजू वैरागी के साथ आई पायल वैरागी का कहना है कि उन्हें ये यात्रा करने का मौका मिला वे बहुत खुशनसीब हैं।
किस राज्य के कितने यात्री
कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने बताया कि विदेश मंत्रालय के निर्णय पर पहली बार कैलाश यात्रियों के प्रत्येक दल के साथ दो-दो जनसंपर्क अधिकारी शामिल किए गए हैं। पर्यटक आवास गृह में स्वागत और दोपहर के भोजन के बाद यात्री दल रात्रि विश्राम के लिए अल्मोड़ा को रवाना हो गए।
किस राज्य के कितने यात्री
दिल्ली से 14, उत्तर प्रदेश के 11, राजस्थान से सात, महाराष्ट्र से पांच, हरियाणा से चार, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ से तीन-तीन, उत्तराखंड, गुजरात और केरल से दो-दो, जबकि कर्नाटक, तेलंगाना और चंडीगढ़ से एक-एक यात्री।