फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kailash mansarovar yatra 2018 online registration start from 01 january

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरु, लेकिन अब भरना होगा इतना किराया

Wed, 03 Jan 2018 01:42 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 03 Jan 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
kailash mansarovar yatra 2018 online registration start from 01 january
kailash mansarovar yatra

कैलाश मानसरोवर यात्रा-2018 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एक जनवरी से शुरू हो गई है। इस बार केएमवीएन ने यात्रियों के लिए किराया भी बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


प्रति यात्री किराया 30 हजार रुपये से बढ़ाकर 46 हजार रुपये करने का प्रस्ताव तैयार किया है। यात्रा जून में शुरू होगी। इससे पहले पैदल यात्रा मार्ग की स्थिति की रिपोर्ट तैयार होगी और अप्रैल में इसे विदेश मंत्रालय तथा आईटीबीपी महानिदेशालय को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


आईटीबीपी सातवीं वाहिनी के सेनानी महेंद्र प्रताप ने बताया कि विदेश मंत्रालय इन आए हुए आवेदनों की छंटनी करेगा फिर मई के अंत में यात्रा के लिए चयनित लोगों की सूची जारी कर देगा। उन्होंने कहा कि यात्रा पर जाने के इच्छुक लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

kailash mansarovar yatra 2018 online registration start from 01 january

जनवरी से मार्च तक उच्च हिमालयी क्षेत्र के पैदल यात्रा मार्ग पर भारी हिमपात होता है। हिमपात से कई स्थानों पर पैदल रास्ते टूट जाते हैं। आईटीबीपी की अग्रिम चौकियों पर तैनात जवानों को निर्देश दिए गए हैं कि वह हर 15 दिन में रास्तों की रिपोर्ट वाहिनी मुख्यालय को देंगे और वाहिनी मुख्यालय से यह रिपोर्ट आईटीबीपी महानिदेशालय को भेजी जाएगी।

कैलाश मानसरोवर यात्रा में यात्रियों के आवास, भोजन और यातायात की व्यवस्था कुमाऊं मंडल विकास निगम करता है। केएमवीएन के किराया बढ़ाने के प्रस्ताव पर सहमति बन गई तो इस पर कैलाश यात्रियों को 16 हजार रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed