फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kailash kher will teach singing to poor talented youths free in rishikesh 

गरीब प्रतिभावान युवाओं को मुफ्त में संगीत सिखाएंगे कैलाश खेर, खोलेंगे एकेडमी ऑफ आर्ट

Tue, 09 Jul 2019 11:15 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 09 Jul 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
kailash kher will teach singing to poor talented youths free in rishikesh 
कैलाश खेर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

मशहूर सूफी गायक कैलाश खेर तीर्थनगरी के युवाओं को मुफ्त संगीत सिखाएंगे। ऐसा होगा उनकी संगीत एकेडमी कैलाश खेर एकेडमी ऑफ आर्ट के जरिये। इसे खोलने के लिए आवश्यक विचार विमर्श को वह बुधवार को परमार्थ निकेतन पहुंचे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रतिभा हर युवा में होती है, लेकिन उसे सामने लाने के लिए एक मंच की जरूरत होती है। एकेडमी यह मंच प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि मुंबई लौटकर वह इस संबंध में सारी रूपरेखा तैयार करेंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कैलाश खेर से संगीत के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प कराया। उन्हें पर्यावरण के प्रतीक के रूप में रूद्राक्ष का पौधा भी भेंट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व परमार्थ निकेतन पहुंचने पर स्वामी चिदानंद सरस्वती की मौजूदगी में परमार्थ ऋषिकुमारों ने सूफी गायक कैलाश खेर का वेद मंत्रों के साथ पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान खेर ने स्वामी चिदानंद सरस्वती और जीवा की अंतरराष्ट्रीय महासचिव भगवती सरस्वती से मुलाकात कर आशीर्वाद भी लिया।

लौटते हुए वह परमार्थ निकेतन से 20 रुद्राक्ष के पौधे भी अपने साथ मुंबई लेकर गए। मकसद यह था कि वह अपने बगीचे में रूद्राक्ष वाटिका तैयार कर स्वस्थ वातावरण में संगीत की साधना कर सकें। उन्होंने कहा कि इससे दूसरे लोगों को भी पेड़-पौधे लगाने की प्रेरणा मिलेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed