फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kailas mansarovar yatra start from 12 june

कैलास मानसरोवर यात्रा की तैयारियां पूरी, जानिए इस बार यात्रियों के लिए क्या होंगे नियम

Thu, 08 Jun 2017 12:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Thu, 08 Jun 2017 12:51 PM IST
विज्ञापन
kailas mansarovar yatra start from 12 june
kailas mansarovar yatra

भगवान शिव के घर कैलास मानसरोवर यात्रा 12 जून से शुरू होने जा रही है। कुमाऊं मंडल विकास निगम ने यात्रा पड़ावों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी हैं। सभी पड़ावों पर रसद और राशन पहुंचा दिया गया है। उच्च हिमालयी क्षेत्र के पड़ावों में ठंड से बचाव को विशेष हट्स तैयार किए गए हैं। इस बार 18 यात्री दल आएंगे। यात्रा 12 जून से 8 सितंबर तक चलेगी। आठ सितंबर को आखिरी यात्री दल दिल्ली चला जाएगा।

विज्ञापन


कुमाऊं मंडल विकास निगम के वरिष्ठ मंडलीय प्रबंधक (साहसिक पर्यटन) डीके शर्मा ने बताया कि सभी यात्रा पड़ावों में खाद्य सामग्री भेज दी गई है और पड़ावों में स्टाफ की तैनाती कर दी गई है। यात्रियों से कुमाऊं मंडल विकास निगम 35 हजार और चीन की सरकार 901 डालर लेती है, जो करीब 60 से 65 हजार रुपए के बीच होती है।
विज्ञापन


प्रत्येक यात्री दल में अधिकतम 60 यात्री होंगे। 24 दिन की यात्रा के लिए भारतीय क्षेत्र में अल्मोड़ा, धारचूला, सिर्खा, गाला, बूदी, गुंजी, नाभिढांग में पड़ाव बनाए गए हैं। यात्री चीन क्षेत्र में नौ दिन रहते हैं। नारायण आश्रम तक बस से यात्रा कराई जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अगले पड़ाव क्रमश: सिर्खा छह किमी, सिर्खा से गाला 14 किमी, गाला से बूदी 18 किमी, बूदी से गूंजी 19 किमी की पैदल यात्रा करनी पड़ती है। चीन क्षेत्र में नाभिढांग से तकलाकोट तक 12 किमी पैदल और 15 किमी बस यात्रा कराई जाती है। ठंड से बचाव के लिए सिर्खा, गाला, बूदी, गूंजी में एफआरपी हट्स बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed