फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Justice Ramesh Ranganathan become uttarakhand High court new chief justice Notification issued

जस्टिस रमेश रंगनाथन बने उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, अधिसूचना जारी

Thu, 25 Oct 2018 08:19 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल Updated Thu, 25 Oct 2018 08:19 AM IST
विज्ञापन
Justice Ramesh Ranganathan become uttarakhand High court new chief justice Notification issued
जस्टिस रमेश रंगनाथन

तेलंगाना एवं आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायमूर्ति रमेश रंगनाथन को उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की अधिसूचना केंद्रीय कानून मंत्रालय ने बुधवार को जारी कर दी है। इसके साथ ही मंत्रालय ने उत्तराखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश वीके बिष्ट को सिक्किम का मुख्य न्यायाधीश बनाने संबंधी नोटिफिकेशन भी जारी किया है। 

विज्ञापन


हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल प्रदीप पंत ने बताया कि न्यायाधीशों के कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से नियुक्तियां मानी जाएंगी। दोनों मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की अधिसूचना सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाले तीन सदस्यीय कोलेजियम की नौ अक्तूबर को की गई संस्तुति के बाद की गई है। 

विज्ञापन

तीन बार उत्तराखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक सीजे रहे हैं न्यायमूर्ति वीके बिष्ट

जस्टिस वीके बिष्ट तीन बार उत्तराखंड हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस भी रह चुके हैं। जस्टिस बिष्ट का जन्म 17 सितंबर 1957 को गढ़वाल के लैंसडौन के सीकू ग्राम में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा लैंसडौन के ही कांसखेत में हुई। उन्होंने पौड़ी से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की और इलाहाबाद से संस्कृत में एमए करने के बाद इलाहाबाद विवि से एलएलबी किया।

1984 में जस्टिस बिष्ट यूपी बार काउंसिल के सदस्य बने। यूपी में वे इलाहाबाद विवि , हायर सेकेंडरी एजुकेशन, रेलवे, वन निगम इत्यादि के अधिवक्ता व लीगल सलाहकार रहे। उत्तराखंड राज्य की स्थापना होने पर वे उत्तराखंड हाईकोर्ट में आ गए। यहां भी वे उत्तराखंड वन विकास निगम, रेलवे आदि के अधिवक्ता रहे। एक जुलाई 2004 को वे सीनियर एडवोकेट नियुक्त किए गए और एक नवंबर 2008 को उत्तराखंड हाईकोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त हुए।

जस्टिस बिष्ट के पिता स्व. डीएस बिष्ट कांसखेत इंटर कॉलेज से प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी माता शिवदेवी गृहिणी रहीं। जस्टिस बिष्ट के एक भाई वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी, दूसरे स्वास्थ्य निदेशक व एक  भाई आगरा में वरिष्ठ सर्जन व विभागाध्यक्ष रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed