Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Just one day left; massive transfers to take place across departments

Dehradun News: एक दिन शेष, विभागों में होंगे बंपर तबादले

Mon, 29 Jun 2026 01:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Just one day left; massive transfers to take place across departments
देहरादून। प्रदेश में कर्मचारियों, अधिकारियों के तबादलों के लिए अब एक दिन शेष है, इसमें बंपर तबादले होंगे। शासन पहले ही इसके लिए विभागों को 20 दिन का अतिरिक्त समय दे चुका है। हालांकि कुछ विभाग अब भी समय पर तबादले की प्रक्रिया को पूरा नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में कर्मचारियों, अधिकारियों के तबादलों के लिए तबादला एक्ट बना हुआ है। इस एक्ट के तहत हर साल सामान्य तबादलों के लिए समय-सारणी बनी हुई है। इसके तहत हर साल मार्च में तबादलों की प्रक्रिया शुरू हो जानी चाहिए। जबकि 10 जून तक सभी विभागों में तबादलों का आदेश जारी हो जाना चाहिए, लेकिन इस तबादला सत्र 2026-27 मेें कई विभाग तबादलों की प्रक्रिया को तबादला एक्ट के तहत समय पर पूरा नहीं कर पाए। यही वजह रही कि विभागों ने कार्मिक विभाग से इसके लिए 20 दिन का अतिरिक्त समय मांगा। विभागों के अनुरोध पर शासन तबादलों के लिए 20 दिन का अतिरिक्त समय दे चुका है। शासन के आदेश के मुताबिक 30 जून तक तबादले कर लिए जाएं। सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता सुभाष पांडे के मुताबिक कर्मचारियों, अधिकारियों के तबादलों के लिए विभाग की पूरी लिस्ट तैयार है, जल्द ही तबादलों के लिए आदेश जारी कर दिया जाएगा। इसके अलावा होम्योपैथिक विभाग की ओर से भी तबादलों की सूची तैयार कर ली गई है। जिसे 30 जून को जारी किया जाएगा। वन विभाग में भी कुछ अधिकारियों के तबादलों की तैयारी है। आयुवैदिक सहित कुछ अन्य विभागों में भी बंपर तबादले होने हैं।
विज्ञापन

----------
तबादलों में संशोधन से बचने के लिए अंतिम तिथि का इंतजार
कर्मचारियों, अधिकारियों के तबादलों को लेकर विभागों का कहना है कि अंतिम तिथि 30 जून को तबादलों का आदेश जारी करेंगें, ताकि इसमें संशोधन के लिए दबाव से बचा जा सके। विभागों के निदेशक और विभागाध्यक्षों का कहना है कि तबादले पहले करने से कुछ कर्मचारी, अधिकारी इसमें बदलाव के लिए दबाव डालने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
शिक्षा विभाग को चाहिए और समय
शिक्षकों, कर्मचारियों के तबादलों के लिए अंतिम तिथि के बाद 20 दिन का अतिरिक्त समय मिला, लेकिन शिक्षा विभाग अब भी कर्मचारियों, अधिकारियों के तबादले नहीं कर पाया है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए फिर से अतिरिक्त समय मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed