फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Just one call and computer hangs from US to Canada

एक कॉल से हैंग कर देते हैं अमरीका और कनाडा तक के कंप्यूटर

Fri, 22 Jul 2022 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Just one call and computer hangs from US to Canada
फर्जी कॉल सेंटर में रेड के दौरान पकड़ा गया कैश। संवाद - फोटो : DEHRADUN
उत्तराखंड की राजधानी में बैठकर ये ठग एक कॉल से अमेरिका से लेकर कनाडा तक के कंप्यूटर को हैंग कर देते हैं। इसे एक वायरस का नाम दिया जाता है और फिर ठीक करने के लिए एंटी वायरस बेचा जाता है। अनुमान है कि ठगों ने दिसंबर 2021 से अब तक करीब 200 करोड़ रुपये की ठगी की है। एसटीएफ इनके खातों की जांच भी कर रही है।
विज्ञापन

दरअसल, यह कॉल वॉइस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल (वीओआईपी) माध्यम से की जाती है। यह एक तरह से कॉलिंग का तरीका होता है। बिल्कुल वैसे ही, जैसे व्हाट्सएप आदि से कॉल की जाती है। इस कॉल को रिकॉर्ड नहीं किया जा सकता है। नंबर भी पहचान में नहीं आता है। इसी तरह की कॉल कर विदेश में बैठे लोगों के कंप्यूटर में एक वायरस भेजा जाता है। इससे उनके कंप्यूटर और लैपटॉप आदि हैंग हो जाते हैं। इसके बाद उन्हें टेक्निकल सपोर्ट के नाम पर फिर से कॉल किया जाता है।
विज्ञापन

चूंकि, किसी से बहुत बड़ी रकम नहीं मांगी जाती है तो पीड़ित भी 100-200 डॉलर उनके खातों में जमा करा देते हैं। ये खाते भी उन्हीं देशों के होते हैं, जिन देशों के नागरिकों को निशाना बनाया जाता है। यह कॉल सेंटर भी यहां दिसंबर 2021 से संचालित हो रहा था। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इन्होंने 200 करोड़ रुपये से भी अधिक की रकम विदेशियों से ठगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवाला कनेक्शन की भी जांच
विदेशों में बैठे लोग अपने यहां के लोकल खातों में ही डॉलर जमा कराते हैं। वहीं पर स्कैनिंग के माध्यम से भी रुपया जमा होता है। इतनी बड़ी रकम किसी करेंसी एक्सचेंज सेंटर पर लगातार एक्सचेंज नहीं की जा सकती है। क्योंकि, सब ऑन रिकॉर्ड हो जाएगा। जबकि, इन लोगों का कुछ भी रिकॉर्ड में नहीं होता है। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि यह पैसा उनके पास हवाला के माध्यम से भेजा जाता है। इसके लिए एसटीएफ इनके हवाला कनेक्शन की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed