फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uksssc Paper Leak: Junior assistants who copy are posted in the courts of many districts

Uksssc Paper Leak: कई जिलों की कोर्ट में तैनात हैं नकल करने वाले कनिष्ठ सहायक

Sat, 20 Aug 2022 01:07 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 20 Aug 2022 01:07 AM IST
सार

आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा की जांच शुरू होने के बाद कई खुलासे हुए हैं। इस परीक्षा में नकल कराने वाले एक नहीं बल्कि कई गिरोह का पता चला है। हर गिरोह की अपनी कहानी है। इसमें कड़ियां इस तरह जुड़ीं कि कई भर्तियों पर सवाल उठने लगे।

विज्ञापन
Uksssc Paper Leak: Junior assistants who copy are posted in the courts of many districts
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यायिक कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा में धांधली की बात लगभग 20 दिन पहले ही सामने आ चुकी थी। दो कनिष्ठ सहायकों की गिरफ्तारी के बाद इसकी आशंका जताई गई थी। बताया जा रहा है कि उन्होंने और उनके अन्य साथियों ने भी नकल कर विभिन्न न्यायालयों में तैनाती पा ली थी।

विज्ञापन


आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा की जांच शुरू होने के बाद कई खुलासे हुए हैं। इस परीक्षा में नकल कराने वाले एक नहीं बल्कि कई गिरोह का पता चला है। हर गिरोह की अपनी कहानी है। इसमें कड़ियां इस तरह जुड़ीं कि कई भर्तियों पर सवाल उठने लगे। करीब 20 दिन पहले नैनीताल और रामनगर कोर्ट के दो कनिष्ठ सहायकों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


Uksssc Paper Leak: एसटीएफ की रडार पर कुमाऊं के दो कारोबारी, मास्टरमाइंड हाकम जैसा है दोनों का काम
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने अभिषेक वर्मा और जयजीत से प्रश्नपत्र खरीदे थे। उसे 15 से 20 लाख रुपये में एक-एक अभ्यर्थियों को बेचा था। सूत्रों के मुताबिक, जब उनसे पूछताछ की गई तो पता चला कि जो नौकरी दोनों कर रहे हैं, उसकी भर्ती परीक्षा में भी नकल हुई थी। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने अपने कई साथियों के बारे में जानकारी भी दी है। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि इस तरह के कई लोग प्रदेश के कई न्यायालयों में तैनात हैं।


सूत्र तो यहां तक दावा करते हैं कि इनमें से कई लोगों की तो अर्हता तक नहीं थी। फिर भी उन्होंने नौकरी हासिल कर ली। अब इस भर्ती परीक्षा की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। संभावना जताई जा रही है कि इसकी जब परतें खुलेंगी तो कई लोग बेनकाब होंगे। कई लोगों को नौकरी से हाथ भी धोना पड़ सकता है। हालांकि, शुरुआती स्तर पर एसटीएफ के अधिकारियों ने इस मामले में कुछ बोलने से इनकार किया है।

देहरादून में भी बनाए गए थे सेंटर
कनिष्ठ सहायक परीक्षा में देहरादून मुख्य केंद्र था। इसके लिए देहरादून में नकल का सेंटर बनाया गया था। सूत्रों के मुताबिक, इसमें भी हाकम सिंह का ही हाथ है। हाकम सिंह के गुर्गों ने ही अभ्यर्थियों को इकट्ठा किया था। जांच के बाद इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है। हालांकि, कितने लोगों को नकल कराई गई थी, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed