फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jungle safari in Rajaji starts from today Haridwar Uttarakhand News in Hindi

Haridwar: राजाजी में जंगल सफारी आज से शुरू, हादसे के कारण तीन दिन से थी बंद, मायूस लौटे रहे थे पर्यटक

Fri, 12 Jan 2024 01:49 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार।
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार। Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 12 Jan 2024 01:49 PM IST
सार

चीला रेंज में हुए हादसे के कारण तीन से राजाजी टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी बंद थी, लेकिन आज से जंगल सफारी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Jungle safari in Rajaji starts from today Haridwar Uttarakhand News in Hindi
राजाजी टाइगर रिजर्व का मुख्य द्वार। - फोटो : RISHIKESH

विस्तार

राजाजी टाइगर रिजर्व के रेंजर समेत पांच लोगों की मौत होने के बाद बंद जंगल सफारी आज से शुरू हो जाएगी। जंगल सफारी के लिए लापता वार्डन का शव मिलने का इंतजार किया जा रहा था। बृहस्पतिवार को वार्डन का शव मिल गया।सोमवार को हुए हादसे के बाद से तीन दिन से चीला समेत अन्य गेटों पर सैलानियों के लिए जंगल सफारी बंद की गई थी। जिससे जंगल सफारी के लिए आने वाले पर्यटकों को मायूस लौटना पड़ा।

विज्ञापन


चीला में सन्नाटा पसरा रहा और खाने-पीने की दुकानें भी बंद रही। सफारी वेलफेयर सोसायटी के सचिव शशिराणा कोटी ने कहा था कि लापता वार्डन आलोकी का शव मिलने के बाद जंगल सफारी शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि शव मिलने के बाद अंतिम संस्कार हो गया है। शुक्रवार से जंगल सफारी का संचालन शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...काम की खबर:  अब रेलवे स्टेशन के स्टॉल पर इन दो चीजों का स्वाद नहीं चख पाएंगे यात्री, मिली तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

शक्ति नहर से बिजली उत्पादन शुरू

हरिद्वार। सड़क हादसे में लापता वार्डन का शव मिलने के बाद बंद पड़ी शक्ति नहर चौथे दिन सुचारु होने से पावर हाउस से बिजली का उत्पादन भी शुरू हो गया। सोमवार को हादसे के बाद शक्ति नहर को बंद कर दिया गया था। नहर में वार्डन आलोकी की तलाश की जा रही थी। बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे वार्डन शव मिलने के बाद दोपहर 12 बजे शक्ति नहर को चालू कर दिया गया। नहर में पानी की सप्लाई आने से बिजली उत्पादन भी शुरू हो गया। इससे पावर हाउस में फिर से करीब 90 मेगावाट बिजली उत्पादन शुरू हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed