फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Railway Station: Action will be taken if patties and cream rolls are found at the railway station stall

काम की खबर: अब रेलवे स्टेशन के स्टॉल पर इन दो चीजों का स्वाद नहीं चख पाएंगे यात्री, मिली तो होगी कार्रवाई

Fri, 12 Jan 2024 11:58 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 12 Jan 2024 11:58 AM IST
सार

रेलवे की ओर से स्टेशन पर स्टॉल लगाने वाले वेंडरों को पहले से ही एक सूची दी जाती है, इसके बावजूद वेंडर अपनी मर्जी से सूची में कई और चीजें शामिल कर रहे हैं। जिस पर रेलवे की ओर कार्रवाई करने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
Railway Station: Action will be taken if patties and cream rolls are found at the railway station stall
रेलवे स्टेशन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

रेल यात्रियों को अब रेलवे स्टेशन पर दो चीजों का स्वाद चखने के लिए नहीं मिलेगा। रेलवे की ओर से स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है, जिससे इन चीजों की बिक्री मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को अब रेलवे स्टेशन पर पेटीज और क्रीमरॉल का स्वाद चखने को नहीं मिलेगा। अगर कोई वेंडर स्टेशन पर पेटीज और क्रीमरॉल बेचता पकड़ा गया तो रेलवे उस पर कार्रवाई करेगा। इसके लिए रेलवे की ओर से स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

रेलवे की सूची में नहीं शामिल
दरअसल रेलवे की ओर से स्टेशन पर स्टॉल लगाने वाले वेंडरों को पहले से ही एक सूची दी जाती है। सूची के अनुसार ही वेंडर को स्टॉल पर उत्पाद बेचने होते हैं। रेलवे की उस सूची में पेटीज और क्रीमरॉल नहीं है। इनकी बिक्री करना रेलवे के नियम कायदों के अनुसार गैरकानूनी है।

रेलवे के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक सुभाष अग्रवाल ने कहा, पेटीज और क्रीमरॉल की अवैध बिक्री और दाम से अधिक कीमत वसूलने पर रोक लगाने के लिए विशेष जांच अभियान चल रहा है। किसी स्टॉल पर पेटीज व क्रीमरॉल बिकता मिला या फिर किसी उत्पाद की कीमत से ज्यादा रकम वसूली गई तो उसके ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़े...Covid JN.1 Variant: उत्तराखंड में मिला कोविड के नए वेरिएंट जेएन.1 का पहला मरीज, 72 वर्षीय महिला में हुई पुष्टि

 

कुल्हड़ के बजाए पेपर कप पर ही मिल रही चाय

रेलवे की ओर से अभी तक कुल्हड़ पर चाय दी जा रही थी। लेकिन नुकसान का सौदा साबित होने के बाद रेलवे ने पेपर कप पर चाय देने का फैसला लिया है। पेपर कप में मिलने वाली चाय की कीमत पांच रुपये और फ्लेवर वाली चाय की कीमत दस रुपये है। जबकि कुल्हड़ में रेलवे को इस चाय पर नुकसान हो रहा था। ऐसे में अब फिर से रेलवे ने पेपर कप पर 150 और 170 एमएल चाय देने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed