फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   June Month Hot weather broke record last three years in dehradun 

देहरादून: जून की गर्मी ने तोड़ा तीन साल का रिकॉर्ड, 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

Tue, 11 Jun 2019 10:13 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 11 Jun 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
June Month Hot weather broke record last three years in dehradun 
गर्मी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

दून में सोमवार को गर्मी ने पिछले तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सोमवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले वर्ष 2015 में पारा 40 डिग्री तक पहुंचा था। तब अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। 

विज्ञापन


मौसम केंद्र की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार जून माह में इस वर्ष गर्मी पिछले तीन सालों के  मुकाबले अधिक है। वर्ष 2016 में जून माह का अधिकतम तापमान 36.4, 2017 में 39.8 और 2018 में 38.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।
विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक जून माह में सबसे अधिक गर्मी चार जून 1902 को पड़ी थी, जब पारा 43.9 डिग्री तक पहुंच गया था। भीषण गर्मी के कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तेज धूप के कारण गर्मी और उमस से दोपहर के समय बैचेनी हो रही है। वहीं, गर्म हवाएं चलने से भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल गर्मी से राहत नहीं

मौसम विभाग के अनुसार दून क्षेत्र में फिलहाल गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम केंद्र के अनुसार मंगल और बुधवार को भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रह सकता है। हालांकि उसके बाद अगले कुछ दिन अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी हो सकती है। 

आज हल्की बारिश के आसार
देहरादून। प्रदेश के कुछ इलाकों में आज हल्की बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाये रहने का अनुमान है। कुछ क्षेत्रों में चमक और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कई पहाड़ी इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed