{"_id":"5cd449f1bdec22070352a9a4","slug":"juna-akhara-appointed-panchanand-giri-and-pilot-baba-as-pithadhishvar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: जगद्गुरु पंचानंद गिरि और पायलट बाबा देश की दो प्रमुख पीठों के पीठाधीश्वर नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: जगद्गुरु पंचानंद गिरि और पायलट बाबा देश की दो प्रमुख पीठों के पीठाधीश्वर नियुक्त
Thu, 09 May 2019 09:12 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 09 May 2019 09:12 PM IST
विज्ञापन
जूना अखाड़ा में बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूना अखाड़े की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जगद्गुरु पंचानंद गिरि और पायलट बाबा को देश की दो प्रमुख पीठों का पीठाधीश्वर नियुक्त किया गया। धर्मध्वजा और पेशवाईयां से संबंधित विषयों पर शीघ्र ही निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
जूना अखाड़े भैरव मंदिर सभागार में अखाड़े की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अनेक प्रस्ताव पारित किए। इस बैठक में भाग लेने के लिए देश के सभी प्रमुख अखाड़े के महामंडलेश्वर और पदाधिकारी पहुंचे। अखाड़े ने निर्णय लिया कि 2021 के हरिद्वार कुंभ के लिए नीलधार और श्यामपुर कांगड़ी के क्षेत्र में खाली पड़ी सरकारी जमीन पर मेला क्षेत्र बनाया जाए। अखाड़ों की धर्मध्वजाओं की स्थापना और अखाड़ों में पेशवाईयों के लिए अखाड़ा परिषद या मैदान में से किस स्थान का चयन हो, इसका फैसला अखाड़ा परिषद की बैठक में होगा। हरिद्वार की यातायात व्यवस्था को देखते हुए आगामी कुंभ से पहले रिंग रोड का निर्माण हर सूरत में कराया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को हरिद्वार में संतों के बीच आमंत्रित कर विस्तार से रूपरेखा तैयार कराई जाएगी। चंडीघाट से बैरागी कैंप तक गंगा के दोनों किनारों पर लंबे घाटों का निर्माण कराया जाएगा। नीलधारा क्षेत्र की सरकारी जमीन को विकसित करने के लिए बैठक में 51 सदस्यों ने रूपरेखा तैयार की। कांवड़ पटरी मार्ग को भी फोरलेन बनाने का प्रस्ताव पारित हुआ। साथ ही कहा गया कि कांवड़ मार्ग पर लगाए गए यातायात प्रतिबंध केवल कांवड़ यात्रा के एक महीने में लागू किए जाए। दूसरे समय में यह मार्ग सभी के लिए आवागमन के लिए खुला रहे। हिल बाईपास मार्ग को हमेशा के लिए खुला रखने को भारत सरकार से आग्रह किया जाएगा, ताकि राजाजी टाइगर रिजर्व के नियम आड़े न आएं।
विज्ञापन
बैठक में हिमाचल प्रदेश की ज्वालापीठ के लिए जगद्गुरु श्रीमहंत पंचानंद गिरि को पीठाधीश्वर घोषित किया गया। महाराष्ट्र के नासिक स्थित नासिक पीठ पर महामंडेलश्वर पायलट बाबा को नियुक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता जूना अखाड़े के सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरि ने और संचालन अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमंहत हरि गिरि ने किया। बैठक में श्रीमहंत भागवत पुरी, सचिव श्रीमहंत महेश पुरी, सोहन गिरि, उमाशंकर भारती, मोहन भारती, शैलेंद्र गिरि, मोहन गिरि, उपाध्यक्ष विद्यानंद सरस्वती, राष्ट्रीय प्रवक्ता नारायण गिरि, रमता पंच, भल्ले गिरि, रमन गिरि, माल पुरी, सुरेशानंद सरस्वती, थानापति रवि भारती, रणधीर गिरि, धीरज गिरि, मनोज गिरि, कुश पुरी, बलराम गिरि, महेंद्र गिरि, पूरण गिरि, संतोष गिरि भी उपस्थित थे।