फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A three-storey parking lot for 43 cars will be built in the Pithoragarh court complex.

Dehradun News: पिथौरागढ़ कोर्ट परिसर में बनेगी 43 कारों की तीन मंजिला पार्किंग

Fri, 09 Oct 2026 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
A three-storey parking lot for 43 cars will be built in the Pithoragarh court complex.
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य सरकार ने पिथौरागढ़ जिला न्यायालय परिसर में तीन मंजिला पार्किंग बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। आवास विभाग के सचिव डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में समिति की बैठक हुई। इसमें परियोजना के पुनरीक्षित आगणन पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


प्रस्तावित पार्किंग की क्षमता 43 कारों की होगी। यह न्यायालय आने वाले लोगों और आम नागरिकों के लिए उपयोगी होगी। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग ने 959.47 लाख रुपये का संशोधित विस्तृत आगणन तैयार किया है। इस आगणन को तकनीकी स्वीकृति के लिए गठित टीएसी ने अनुमोदित किया है। परियोजना के लिए शासन से पहले ही 270.61 लाख रुपये की धनराशि जारी हो चुकी है। पुनरीक्षित आगणन में 282.93 लाख रुपये की वृद्धि हुई है। अधिकारियों के अनुसार, यह वृद्धि विद्युतीकरण, सुदृढ़ीकरण और दो लिफ्ट के अतिरिक्त प्रावधानों के कारण हुई है। समिति ने लोक निर्माण विभाग को अतिरिक्त लागत के कारणों को लिखित में स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


यह पार्किंग मार्केट वाली सड़क पर स्थित होने से इसका लाभ आमजन को भी मिलेगा। पिथौरागढ़ जैसे पहाड़ी शहरों में पार्किंग की समस्या को यह कम करेगी। बहुमंजिला स्वरूप से सीमित भूमि का बेहतर उपयोग होगा। पार्किंग के संचालन के लिए शुल्क निर्धारित किया जाएगा। जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को शुल्क तय करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed