फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jp nadda in in pithoragarh.

देवभूमि को स्टिंग ऑपरेशन वाला नेता नहीं चाहिए : नड्डा

Sun, 27 Nov 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 27 Nov 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
jp nadda in in pithoragarh.
रैली के दौरान मंच पर नड्डा - फोटो : AmarUjala

भाजपा की परिवर्तन रैली में पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कहा कि देवभूमि को स्टिंग ऑपरेशन वाला नेता नहीं चाहिए। इस प्रदेश को ऐसे नेताओं की जरूरत नहीं है जो खुलेआम कहते हों कि पांच करोड़ रुपये ले लो और मंत्रिमंडल में शामिल हो जाओ, जो मनमर्जी करो, मैं कुछ नहीं कहूंगा।

विज्ञापन

  
नड्डा पिथौरागढ़ में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश को मजबूत राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। यह केंद्र सरकार के मजबूत इरादों का ही असर है कि 70 साल बाद सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन


काले धन पर नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक फैसले की ऐसी मार पड़ी है कि सारा विपक्ष हताश और निराश है।

पिथौरागढ़ में गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम के तहत खोला अस्पताल

jp nadda in in pithoragarh.
जेपी नड्डा - फोटो : AmarUjala

इन लोगों को यह चिंता सता रही है कि प्रधानमंत्री काले धन के खिलाफ आगे कौन सा कदम उठाएंगे। उन्होंने पिथौरागढ़ में गवर्मेंट हेल्थ स्कीम के तहत अस्पताल खोलने की घोषणा की।

केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने राज्य सरकार आंवलाघाट पेयजल योजना का श्रेय लेने की कोशिश कर रही है जबकि इस योजना के लिए केंद्र सरकार ने केंद्र सरकार ने 46 करोड़ की रकम दी है। पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि नोटबंदी से मुख्यमंत्री हरीश रावत खासी दिक्कत में हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि आपदाग्रस्त इस जिले में आपदा प्रभावितों को तो आवास नहीं मिले, लेकिन मुख्यमंत्री ने अपने चहेतों को आवास और अन्य सुविधा दे डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed