फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Joshimath Is Sinking Waiting for investigation report for relief package from center Cm dhami PM Modi

Joshimath: केंद्र से राहत पैकेज के लिए जांच रिपोर्ट का इंतजार, सीएम धामी ने कहा -पीएम मोदी पर पूरा भरोसा

Wed, 11 Jan 2023 12:16 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 11 Jan 2023 12:16 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए जो जगह चुनी गई हैं, उनका भू वैज्ञानिक भूगर्भीय सर्वे के जरिये पता लगाएंगी कि वे कितनी सुरक्षित है। कहा कि राहत एवं पुनर्वास कार्यों के जितने भी बजट की आवश्यकता होगी, सरकार उसका प्रबंधन करेगी। संसाधनों पर विचार हो रहा है।

विज्ञापन
Joshimath Is Sinking Waiting for investigation report for relief package from center Cm dhami PM Modi
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भू धंसाव से प्रभावित जोशीमठ से अलग-अलग जांच दलों की रिपोर्ट आ जाने के बाद ही राज्य सरकार केंद्र को राहत पैकेज का प्रस्ताव भेजेगी। तब तक सरकार रिपोर्ट आने का इंतजार करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों से अनुरोध किया गया है ताकि जल्द से जल्द भू धंसाव के कारण पता चल सकें। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री राज्य सचिवालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राहत एवं पुनर्वास कार्यों के जितने भी बजट की आवश्यकता होगी, सरकार उसका प्रबंधन करेगी। संसाधनों पर विचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले हमें जोशीमठ गई केंद्रीय संस्थानों की भूगर्भीय तकनीकी और भू भौतिकीय जांच आने का इंतजार है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द से जल्द उन कारणों का पता लगाया जाना है कि आखिर पानी का रिसाव कहां से हो रहा है।  जोशीमठ कितना संवेदनशील है और कितना खतरा होने वाला है। कितनी क्षति हो सकती है। सारा आकलन करने के बाद एक विस्तृत रिपोर्ट बनेगी। इस विस्तृत रिपोर्ट के आधार पर केंद्र को सहायता के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने 81 परिवारों को शिफ्ट कर दिया है। 678 मकान खतरे की जद में हैं। उन सभी को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की हमारी योजना है। धीरे-धीरे इसे कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा। 

प्रधानमंत्री का पूरा आशीर्वाद, पूरी सहायता मिलेगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमको प्रधानमंत्री ने पूरा आशीर्वाद दिया है। उन्होंने हमें हर तरीके की सहायता का आश्वासन दिया है। 

ये भी पढ़ें...Joshimath Is Sinking: जोशीमठ में भू-धंसाव के बीच दो अच्छी खबर, पानी का रिसाव हुआ कम, नए घरों में नहीं दरारें

नई जगहों की भू वैज्ञानिक जांच कर रहे हैं
सीएम ने कहा कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए जो जगह चुनी गई हैं, उनका भू वैज्ञानिक भूगर्भीय सर्वे के जरिये पता लगाएंगी कि वे कितनी सुरक्षित है। जैसे ही स्थानों के सुरक्षित पाए जाने की रिपोर्ट प्राप्त होगी, उन पर पुनर्वास कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed