फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Joshimath Is Sinking Schools open for the first time after the disaster

Joshimath: आपदा के बाद पहली बार खुले स्कूल, उत्साह के साथ पहुंचे छात्र, गुरुवार से प्री बोर्ड परीक्षा शुरू

Wed, 01 Feb 2023 11:52 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, जोशीमठ
अमर उजाला ब्यूरो, जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 01 Feb 2023 11:52 PM IST
सार

अत्यधिक ठंडा इलाका होने के कारण प्रतिवर्ष जोशीमठ क्षेत्र में जनवरी महीने में शीतकालीन अवकाश रहता है। एक फरवरी से पूरे क्षेत्र के विद्यालय विधिवत रूप से खुल जाते हैं। इस वर्ष जोशीमठ आपदा से ग्रसित रहा।

विज्ञापन
Joshimath Is Sinking Schools open for the first time after the disaster
जोशीमठ में आपदा के बाद खुले स्कूल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोशीमठ में आपदा के बाद पहली बार बुधवार से जोशीमठ में विद्यालयों का संचालन विधिवत रूप से शुरू हुआ लेकिन यहां भी आपदा का असर दिखा। हालांकि पहले दिन छात्र-छात्राओं की उपस्थिति काफी कम रही लेकिन स्कूल आने के लिए बच्चे उत्साहित दिखे। कई विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति 50 प्रतिशत के आसपास रही। पूरे नगर के विद्यालयों में लगभग 50 प्रतिशत तक छात्र-छात्राएं ही उपस्थित रहे। उम्मीद है कि छात्र-छात्राएं आपदा से उभरकर अपना भविष्य संवारने के लिए जल्द अधिक संख्या में स्कूल पहुंचेंगे।

विज्ञापन


Joshimath: सीएम धामी का बयान, कहा- जोशीमठ में कुछ लोगों का अनावश्यक एजेंडा चलाना ठीक नहीं
विज्ञापन


अत्यधिक ठंडा इलाका होने के कारण प्रतिवर्ष जोशीमठ क्षेत्र में जनवरी महीने में शीतकालीन अवकाश रहता है। एक फरवरी से पूरे क्षेत्र के विद्यालय विधिवत रूप से खुल जाते हैं। इस वर्ष जोशीमठ आपदा से ग्रसित रहा। यहां कई स्कूली बच्चे भी अपने परिवार के साथ राहत शिविरों में रह रहे हैं। पूरे जनवरी महीने में इन बच्चों में भी आपदा का खौफ रहा। बुधवार को विद्यालय खुले तो यहां भी आपदा का असर दिखाई दिया। ज्यादातर कक्षाओं में एक दो छात्र-छात्राएं ही नजर आए। शिक्षा विभाग ने उपस्थिति को लेकर कोई स्पष्ट डाटा जारी नहीं किया लेकिन विभाग का दावा है कि विद्यालयों में 50 से 60 प्रतिशत तक उपस्थिति रही। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों और विद्यालयों के शिक्षकों को उम्मीद है कि बृहस्पतिवार से छात्रों की संख्या बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा अधिकारियों ने लिया विद्यालयों का जायजा
मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला और खंड शिक्षा अधिकारी भास्कर बेवनी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने राजकीय इंटर कॉलेज जोशीमठ, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय मारवाड़ी, उच्च प्राथमिक विद्यालय मारवाड़ी और आदर्श प्राथमिक विद्यालय जोशीमठ का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूली बच्चों से बात भी की और उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।

नगर के कुछ विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति
विद्यालय                         पंजीकृत      उपस्थित
राजीव गांधी आवासीय विद्यालय     81        31
इंटर कॉलेज जोशीमठ                 152       22
जीजीआईसी जोशीमठ                  335     110
आदर्श प्राथमिक विद्यालय              92        12
राप्रावि सिंहधार जोशीमठ              40        12
राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुनील  36        07
राप्रावि रविग्राम                             49       11

आपदा के साये में बीत गया पूरा शीतकालीन अवकाश
एक जनवरी से नगर में शीतकालीन अवकाश शुरू हुआ लेकिन इसी दौरान जोशीमठ में भू-धंसाव बहुत तेज हो गया। इस कारण कई परिवार के लोग शिविरों में चले गए। शीतकालीन अवकाश का पूरा महीना ही बच्चों का आपदा के खौफ में बीत गया। नगर में पंजीकृत करीब 151 बच्चे राहत शिविरों में रह रहे हैं।

गुरुवार से प्री बोर्ड परीक्षा शुरू
दसवीं और 12वीं की कक्षाओं की प्री बोर्ड की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हो रही हैं जिसको लेकर विद्यालयों में तैयारी पूरी कर ली गई है। जोशीमठ नगर में 10वीं व 12वीं कक्षा में 803 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। राजकीय इंटर कॉलेज जोशीमठ के प्रधानाचार्य राजकिशोर का कहना है कि विद्यालय में शिक्षण कार्य शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार से प्री बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। जो छात्र पहले दिन उपस्थित नहीं हुए उन्हें बृहस्पतिवार से उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

दो विद्यालय किराये के भवन में हुए शुरू
भू-धंसाव के चलते प्राथमिक विद्यालय और राजकीय जूनियर हाईस्कूल मारवाड़ी में दरार आने से यह असुरक्षित हो गए थे जिसके चलते शिक्षा विभाग ने इन विद्यालयों को किराये के भवन पर संचालित कर लिया है। जहां पर यह विद्यालय भवन हैं उसके पास ही सुरक्षित भवनों में कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।

प्राथमिक विद्यालय सिंहधार से शिफ्ट कराए प्रभावित, शुरू हुआ स्कूल
सिंहधार वार्ड के प्राथमिक विद्यालय में रहने वाले प्रभावित परिवारों को प्रशासन ने बुधवार को अन्यत्र शिफ्ट करा दिया है। इसके बाद बुधवार से स्कूल का संचालन निर्धारित समय पर शुरू हो गया। पहले दिन 12 बच्चे स्कूल पहुंचे। शीतकालीन अवकाश के बाद बुधवार को नगर के सभी स्कूल खुल गए। सिंहधार वार्ड के प्राथमिक विद्यालय में बनाए राहत शिविर में छह परिवार रह रहे थे जिनको प्रशासन की ओर से दूसरी जगह शिफ्ट नहीं किया गया था। बुधवार को तहसील प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सभी परिवारों से वार्ता की और सहमति के बाद उनकी व्यवस्था दूसरी जगह कर दी। सभी परिवारों ने अपना सामान भी शिफ्ट कर दिया है। स्कूल की प्रधानाध्यापिक रेखा का कहना है कि यहां 40 बच्चे पंजीकृत हैं जिसमें से तीन बच्चे दूसरी जगह चले गए हैं। आज पहले दिन 12 बच्चे स्कूल पहुंचे। बच्चों के अभिभावकों से बात हो गई है, बृहस्पतिवार से अन्य छात्र-छात्राएं भी नियमित रूप से स्कूल आने लगेंगे। 

पहले दिन कक्षाओं में उपस्थिति अच्छी रही है। एक माह का अवकाश होने के चलते कई परिवार बाहर चले जाते हैं जिसके चलते सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित नहीं हो पाते हैं। उम्मीद है कि बृहस्पतिवार से छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बेहतर हो जाएगी। हमने विद्यालयों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। फिलहाल कक्षाओं के संचालन को लेकर कहीं कोई समस्या नजर नहीं आई।
- कुलदीप गैरोला, मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed