फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Joshimath Disaster huge cracks in House of singhdhar ward Again After Heavy Rainfall

Joshimath: सिंहधार वार्ड में फिर मंडराया खतरा...अचानक धंसी मकान की छत, गहरी दरारें देख दहशत में आए लोग

Thu, 01 Jun 2023 11:29 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 01 Jun 2023 11:29 PM IST
सार

सिंहधार वार्ड में स्टेट बैंक के पास प्रकाश भोठियाल का मकान है। प्रकाश ने बताया कि बुधवार रात 10:40 बजे तेज आवाज आई। ऐसा लगा जैसे कुछ चटक गया हो, जिससे परिवार के सभी लोग दहशत में आ गए।

विज्ञापन
Joshimath Disaster huge cracks in House of singhdhar ward Again After Heavy Rainfall
जोशीमठ में घर में दरारें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भू-धंसाव से प्रभावित जोशीमठ में एक बार फिर मकानों में दरारें गहरी होने लगी हैं। सिंहधार वार्ड स्थित असुरक्षित घोषित किए एक मकान में बुधवार रात तेज आवाज के साथ दरारें बढ़ गईं, जिससे परिवार के लोग दहशत में आ गए।

विज्ञापन


परिवार का आरोप है कि उन्हें होटल से जबरन बाहर किया गया था। जिसके बाद वे असुरक्षित घर में रहने के लिए मजबूर हुए। वहीं, प्रशासन ने प्रभावित परिवार को नगर पालिका में शिफ्ट करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


Uttarakhand: ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर हादसा, दो लोगों की मौत, कोटद्वार में पेड़ पर अटकी यात्रियों की कार

विज्ञापन
विज्ञापन

सिंहधार वार्ड में स्टेट बैंक के पास प्रकाश भोठियाल का मकान है। प्रकाश ने बताया कि बुधवार रात 10:40 बजे तेज आवाज आई। ऐसा लगा जैसे कुछ चटक गया हो, जिससे परिवार के सभी लोग दहशत में आ गए। बृहस्पतिवार सुबह उठकर देखा तो घर की सीढ़ी छत से चिपकी गई। घर की छत भी धंस गई और दीवार की दरारें गहरी हो गईं। प्रकाश ने आरोप लगाया कि राहत शिविर में रहने के दौरान उनके हाथ में चोट लगी थी।

वह गोपेश्वर जिला चिकित्सालय में भर्ती हुआ था। परिवार के लोग भी उसके साथ थे। उसी समय होटल व्यवसायी और नोडल अधिकारी ने उन्हें फोन कर होटल का कमरा खाली करने के लिए बोल दिया। उनको बताया गया यात्रा सीजन में होटल की बुकिंग आनी शुरू हो गई है। प्रकाश के मुताबिक अस्पताल से लौटने के बाद उन्होंने होटल के कमरे की चाभी सौंप दी और अपने असुरक्षित घर में लौट आए। दो माह से इसी मकान में रह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed