फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Joshimath: Disaster affected protested by taking out a torch procession warned to intensify the movement

Joshimath: आपदा प्रभावितों ने मशाल जुलूस निकालकर जताया विरोध, दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Fri, 10 Feb 2023 09:45 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 10 Feb 2023 09:45 PM IST
सार

शाम छह बजे मशाल लेकर सभी आपदा प्रभावित सड़क पर उतरे और जुलूस आयोजित किया गया। जुलूस में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि शीघ्र पुनर्वास नहीं किया गया तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Joshimath: Disaster affected protested by taking out a torch procession warned to intensify the movement
जोशीमठ में आपदा प्रभावितों ने निकाला मशाल जुलूस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुनर्वास सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर भू-धंसाव प्रभावितों ने नगर में मशाल जुलूस निकाला। जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में मशाल जुलूस बदरीनाथ हाईवे से होते हुए नगर के मुख्य तिराहे पर पहुंचकर संपन्न हुआ।

विज्ञापन


संघर्ष समिति के संयोजक अतुल सती ने कहा कि सरकार की ओर से आपदा प्रभावितों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। एक माह से अधिक का समय हो गया है, लेकिन अभी तक भी आपदा प्रभावितों का पुनर्वास नहीं हो पाया है। प्रभावित परिवार राहत शिविरों में दिन गुजार रहे हैं।
विज्ञापन


Dehradun Lathicharge Protest: डीएम दफ्तर में घुसे, बाजार बंद कराया, नहीं थम रहा युवाओं का आक्रोश, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


जोशीमठ संघर्ष समिति ने शुक्रवार को मसाल जुलूस का आह्वान किया था। शाम छह बजे मशाल लेकर सभी आपदा प्रभावित सड़क पर उतरे और जुलूस आयोजित किया गया। जुलूस में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि शीघ्र पुनर्वास नहीं किया गया तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।

इस मौके पर जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के प्रवक्ता कमल रतूड़ी, व्यापार संघ अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी, भुवन चंद्र उनियाल, समीर डिमरी, संजय उनियाल, मीना डिमरी, देवेश्वरी शाह के साथ ही कई आपदा प्रभावित मौजूद रहे।

जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति की मांगें
- आपदा प्रभावितों का जल्द हो विस्थापन व पुनर्वास।
- सभी वर्गों को उनके व्यवसाय के हिसाब से उचित मुआवजा दें।
- प्रभावितों के नुकसान की उचित भरपाई की जाए।
- भू-धंसाव के बाद हुई तबाही के कारणों की उचित पड़ताल व समाधान किया जाए।
- क्षेत्र में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना का निर्माण बंद किया जाए।

असुरक्षित दो होटलों का नहीं निकला समाधान
नगर के मनोहर बाग वार्ड में रोपवे के पास होटल कामेट और स्नोक्रेस्ट का अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। होटल स्वामी असमंजस में हैं कि प्रशासन क्या रुख अपनाता है। जनवरी में भू धंसाव तेज होने के दौरान इन दोनों होटलों में भी दरारें आ गई थी। दोनों होटलों को प्रशासन ने असुरक्षित बताकर लाल स्टीकर लगा दिए थे। होटल स्वामियों ने उसी समय होटलों को खाली करा दिया। कामेट होटल के मालिक देवेश कुंवर का कहना है कि एक महीना हो गया, लेकिन प्रशासन इसपर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। साथ ही उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। अफसर अब यहां देखने तक नहीं आते। स्नोक्रेस्ट के मालिक अनिल प्रजापति भी असमंजस में हैं। उनका कहना है कि होटल का एक हिस्सा झुक गया है। बेसमेंट में दरारें आई हैं। लेकिन प्रशासन इसको लेकर क्या कार्रवाई कर रहा है इसको लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।

डीएम हिमांशु खुराना ने कहा कि पुनर्वास को लेकर कैबिनेट स्तर पर निर्णय लिया जाना है, दरारों वाले भवनों का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण हो गया है। जहां नई दरारें आने की सूचना मिल रही है, वहां टीमों द्वारा सर्वेक्षण करवाया जा रहा है। जल्द ही शासन स्तर पर पुनर्वास पर निर्णय ले लिया जाएगा।
- हिमांशु खुराना, डीएम, चमोली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed