फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Joshimath CM Dhami holds review meeting on relief works being carried out in subsidence hit Joshimath

Joshimath: राहत कार्यों को लेकर सीएम ने की समीक्षा बैठक, पढ़ें जोशीमठ से जुड़े आज के पांच बड़े अपडेट

Thu, 19 Jan 2023 04:37 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 19 Jan 2023 04:37 PM IST
सार

जोशीमठ में तात्कालिक राहत शिविरों की व्यवस्था, प्री फेब्रीकेटेड ट्रांजिट शेल्टर, स्थायी पुनर्वास, नए स्थानों का विकास, आवास निर्माण, संपूर्ण जल निकासी व्यवस्था, शहर में सीवर लाइन की व्यवस्था सभी घरों को सीवर लाइन जोड़ने के कार्य होने हैं। इन सभी के लिए सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री से सहायता का अनुरोध किया है। 

विज्ञापन
Joshimath CM Dhami holds review meeting on relief works being carried out in subsidence hit Joshimath
जोशीमठ को लेकर बैठक लेते सीएम धामी - फोटो : एएनआई

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाढ़ प्रभावित जोशीमठ में किए जा रहे राहत कार्यों की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। अभी तक क्षेत्र का 25 प्रतिशत भू-भाग, भू-धंसाव से प्रभावित है, जिसकी अनुमानित जनसंख्या 25000 है। पालिका क्षेत्र में दर्ज भवन लगभग 4500 हैं। उसमें से 849 भवनों में चौड़ी दरारें मिल चुकी हैं। अस्थायी रूप से विस्थापित परिवार 250 हैं। सर्वे गतिमान है एवं उक्त प्रभावित परिवार तथा भवन निरंतर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


आज गुरुवार को हो रही इस बैठक से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नई दिल्ली में जोशीमठ में भू धंसाव से उत्पन्न हालात की विस्तृत जानकारी दी थी और उनसे आपदा राहत के रूप में केंद्रीय सहायता देने का अनुरोध किया। शाह ने प्रभावितों की आवश्यक मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


जोशीमठ में तात्कालिक राहत शिविरों की व्यवस्था, प्री फेब्रीकेटेड ट्रांजिट शेल्टर, स्थायी पुनर्वास, नए स्थानों का विकास, आवास निर्माण, मूल सुविधाएं, मसलन स्कूल, कॉलेज, ड्रेनेज, सीवरेज, जोशीमठ का पुनर्निर्माण, विस्तृतक तकनीकी जांच, भूस्खलन की रोकथाम, संपूर्ण जल निकासी व्यवस्था, शहर में सीवर लाइन की व्यवस्था सभी घरों को सीवर लाइन जोड़ने के कार्य होने हैं। इन सभी सुविधाओं के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री  सहायता का अनुरोध किया। जोशीमठ को लेकर आगे पढ़ें आज के पांच बड़े अपडेट...
विज्ञापन
विज्ञापन

जोशीमठ को लेकर आज के अपडेट
.

  • दरारें बढ़ने पर नृसिंह मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार के आयोजन/गतिविधि पर लगी रोक
  • लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस पर गरजी जेसीबी। प्रशासन की टीम कर रही ध्वस्तीकरण की निगरानी
  • जीएमवीएन का गेस्ट हाउस टूटा तो कहां रहेंगे वैज्ञानिक और प्रशासनिक अफसर। प्रशासन क्या कर रहा वैकल्पिक इंतजाम।
  • मुख्यमंत्री जोशीमठ देहरादून में भू धंसाव पर बैठक ली।अभी तक की कार्रवाई का ब्योरा लेकर राहत के इंतजाम बढ़ाने पर हुई बात।
  •  भगवान बदरीनाथ के खजाने को पीपलकोटी शिफ्ट करने में लगेगा समय। प्रबंधन पीपलकोटी में पहले पुख्ता करेगा सुरक्षा व्यवस्था।

 

ये भी पढ़ें...Joshimath Is Sinking: भू-धंसाव से जोशीमठ की 25 हजार की आबादी पर संकट, मलबे के ऊपर बसे शहर के लिए होंगे ये काम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed