फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Joshimath: CM Dhami gave Order to make a detailed plan to connect displaced people with self employment

Joshimath Sinking: विस्थापितों को स्वरोजगार से जोड़ेगी सरकार, सीएम धामी ने दिए विस्तृत योजना बनाने के निर्देश

Fri, 20 Jan 2023 06:23 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 20 Jan 2023 06:23 PM IST
सार

सीएम धामी ने कहा कि जिन स्थानों पर प्रभावितों को विस्थापित किया जाएगा, उनको सरकार द्वारा हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
Joshimath: CM Dhami gave Order to make a detailed plan to connect displaced people with self employment
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अफसरों को निर्देश दिए कि जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र से जो लोग विस्थापित होंगे, उनको स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विस्तृत योजना बनाई जाए। विस्थापितों की आजीविका प्रभावित नहीं होनी चाहिए। इसके लिए अभी से योजना बनाकर आगे कार्य करें।

विज्ञापन


Joshimath Is Sinking: भगवान बदरीनाथ का खजाना नहीं होगा शिफ्ट, बीकेटीसी के अध्यक्ष ने बताई इसके पीछे की वजह
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शुक्रवार को सचिवालय में जोशीमठ में भू-स्खलन प्रभावित क्षेत्र में चल रहे राहत कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर प्रभावितों को विस्थापित किया जाएगा, उनको सरकार द्वारा हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से उन छात्रों की पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली, जिनकी इस वर्ष बोर्ड की परीक्षाएं हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्र के बच्चों को पढ़ाई एवं परीक्षा देने में किसी भी प्रकार से परेशानी न हो। इसके लिए भी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा एवं एसएन पाण्डेय उपस्थित थे।

शीतलहर बचाव के लिए हीटर व अलाव की व्यवस्था हो

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भू-धंसाव से प्रभावित क्षेत्र से अन्यत्र शिफ्ट किए गए सभी परिवारों को शीतलहर से बचाव के लिए हीटर एवं अलाव की पूरी व्यवस्था की जाए।

डीएम पुनर्वास व राहत खर्च का गहनता से आकलन करें
मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन को निर्देश दिये कि जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लोगों को पुनर्वास एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए कितनी धनराशि की आवश्यकता होगी, इसका गहनता से आंकलन किया जाए। जिलाधिकारी चमोली से लगातार समन्वय रखकर एवं स्थानीय लोगों के सुझावों के आधार पर सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर आंकलन किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed