फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Joshimath: A separate policy may be made for rehabilitation and compensation

Joshimath: पुनर्वास और मुआवजे के लिए बन सकती अलग नीति, सीएम आज लेंगे समिति की बैठक, कल होगी कैबिनेट

Thu, 12 Jan 2023 07:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 12 Jan 2023 07:26 AM IST
सार

सरकार जोशीमठ के लिए विशेष राहत पैकेज के लिए नीति बना सकती है। हालांकि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रभावितों को बाजार रेट पर मुआवजा देने की घोषणा कर चुके हैं। सीएम के मुताबिक, जोशीमठ आपदा से प्रभावित परिवारों के लिए बेहतर पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी, जो देश के लिए नजीर बन सके।

विज्ञापन
Joshimath: A separate policy may be made for rehabilitation and compensation
जोशीमठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोशीमठ भू-धंसाव प्रभावितों के पुनर्वास और मुआवजे के लिए सरकार अलग नीति बना सकती है। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 13 जनवरी को कैबिनेट की विशेष बैठक बुलाई गई है। प्रदेश में आपदा प्रभावितों को सरकार आपदा एवं राहत मैन्युअल के तहत राहत राशि देती है।

विज्ञापन


पर्वतीय क्षेत्रों में आवास क्षतिग्रस्त पर 1,01,900 रुपये, मैदानी क्षेत्रों में 95,000 रुपये की मदद दी जाती है। जोशीमठ की आपदा में लोगों को भारी नुकसान हो रहा है। इसके लिए सरकार को अलग से प्रभावितों के पुनर्वास के लिए नीति बनाने की जरूरत होगी।
विज्ञापन


इससे पूर्व जमरानी बांध परियोजना समेत कई मामलों में सरकार इस तरह अलग से नीति बनाकर मदद दे चुकी है। कैबिनेट की बैठक में खतरे की जद में आए परिवारों के पुनर्वास से लेकर आपदा के मानकों में शिथिलीकरण और सहायता राशि बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में धारण क्षमता पर नए निर्माण को लेकर भी मंजूरी मिल सकती है। सूत्रों का कहना है कि जोशीमठ में यदि भू-धंसाव की स्थिति और बढ़ती है और इससे मुख्य मार्ग भी प्रभावित होता है तो ऐसे में बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था पर भी विचार किया जा सकता है।
 

प्रभावित परिवारों का पुनर्वास नए मकान बनाना संभव नहीं

आमतौर पर आपदा से होने वाले नुकसान पर सरकार की ओर से आपदा एवं राहत मैनुअल के प्रावधानों के तहत प्रभावितों को राहत राशि दी जाती है, लेकिन इस राशि से बेघर हो चुके जोशीमठ के प्रभावित परिवारों का पुनर्वास और नए मकान बनाना संभव नहीं है।

सरकार जोशीमठ के लिए विशेष राहत पैकेज के लिए नीति बना सकती है। हालांकि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रभावितों को बाजार रेट पर मुआवजा देने की घोषणा कर चुके हैं। सीएम के मुताबिक, जोशीमठ आपदा से प्रभावित परिवारों के लिए बेहतर पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी, जो देश के लिए नजीर बन सके।

सीएम आज पुनर्वास पैकेज समिति की लेंगे बैठक
सीएम पुष्कर सिंह धामी 12 जनवरी को आईटीबीपी सभागार जोशीमठ में पुनर्वास पैकेज निर्धारित करने के लिए गठित समिति की बैठक लेंगे। इसके अलावा सेना और आईटीबीपी के अफसरों संग बैठक करेंगे। 

सीएम एनडीआरएफ के अफसरों संग बैठक में भू-धंसाव की जांच में लगे कई केंद्रीय संस्थानों के वैज्ञानिकों के साथ बैठक करेंगे। प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री व पुनर्वास को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस व अन्य जरूरी सेवाओं के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ भी स्थिति की समीक्षा करेंगे। इसके बाद सीएम पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed