फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Joint Magistrate Wear burqa and do raid in kaliyar sharif Dargah

बुर्का पहनकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने दरगाह में मारा छापा, कर्मचारियों के ऐसे काम देख सकते में आई टीम

Tue, 09 Oct 2018 08:36 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिरान कलियर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिरान कलियर Updated Tue, 09 Oct 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
Joint Magistrate Wear burqa and do raid in kaliyar sharif Dargah
बुर्का पहने महिला - फोटो : demo pic

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल ने मंगलवार को बुर्का पहनकर कलियर दरगाह कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तीन कर्मचारियों को कार्यालय में धूम्रपान करते पाए जाने पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने उनकी सेवाएं समाप्त करने के आदेश दिए।

विज्ञापन


ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने अपने साथ आए मेहमान से ही अवैध वसूली करने पर एक कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश पुलिस को दिए। वहीं, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के औचक निरीक्षण से दरगाह परिसर अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन


ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल मंगलवार शाम को करीब पांच बजे अचानक बुर्का पहनकर कलियर दरगाह कार्यालय पहुंच गईं। निरीक्षण के दौरान दरगाह कार्यालय में तैनात तीन कर्मचारी विलायत, मुनीश और हसन धूम्रपान करते मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

दान के पैसों की अवैध वसूली करता मिला कर्मचारी

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने तत्काल तीनों की सेवाएं समाप्त करने के आदेश अधीनस्थों को दिए। इसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दरगाह मजार शरीफ के अंदर पहुंची। वहां एक कर्मचारी जमशेद उर्फ जिम्मू दरगाह में दान के पैसों की अवैध वसूली करता मिला। 

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के साथ आए मेहमान से ही अवैध वसूली की गई। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने तत्काल उक्त कर्मचारी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने लंगरखाने का निरीक्षण किया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल ने बताया कि दरगाह कर्मचारियों की लगातार शिकायत मिल रही थीं। इसी के तहत यह कार्रवाई की गई। इससे पहले भी जून में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तीन कर्मचारियों और दो अन्य व्यक्तियों को पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली करने के मामले जेल भेज चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed