फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   joint commander conference in ima dehradun.

संयुक्त कमांडर कांफ्रेंस में छाया सीमापार का आतंकवाद, बना ठोस प्लान

Sun, 22 Jan 2017 01:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 22 Jan 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
joint commander conference in ima dehradun.
जनरल बिपिन रावत - फोटो : PTI

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित हुई संयुक्त कमांडर कांफ्रेंस में सीमापार आतंकवाद का मुद्दा प्रमुख तौर पर छाया रहा। कांफ्रेंस में सीमापार आतंकवाद से निपटने की ठोस रणनीति बनाई गई।

विज्ञापन


इसके अलावा सेना के आधुनिकीकरण और साइबर सुरक्षा पर खास बातचीत हुई। सेनाओं की यूनिफाइड कमांड पर भी थल सेना ने अपनी प्रस्तुति दी, जिस पर जल्द कोई फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन


चुनाव आयोग के बंदिशों के साये में शनिवार को निर्धारित समय और एजेंडे पर कमांडर कांफ्रेंस हुई। आईएमए के विक्रम बत्रा मेस में कमांडर कांफ्रेंस में पीएम नरेंद्र मोदी ने अध्यक्षता की। वे यहां सेना के शीर्ष नेतृत्व से रूबरू हुए। बीते साल सितंबर में सर्जिकल स्ट्राइक और हाल ही में थलसेना और वायुसेना के नेतृत्व परिवर्तन के बाद यह पहला मौका थाजब पीएम मोदी तीनों सेनाओं के कमांडरों के साथ एक ही मंच पर थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूनिफाइड कमांड पर फैसला जल्द

joint commander conference in ima dehradun.
कमांडर कांफ्रेंस के दौरान आईएमए के बाहर तैनात जवान - फोटो : AmarUjala

सेना की बैठकें और फैसले वैसे ही गोपनीय होते हैं। इस पर चुनाव आयोग के निर्देश के बाद यह गोपनीयता कांफ्रेंस के दौरान चरम पर रही, बैठक के फैसलों की कोई ब्रीफिंग भी नहीं की गई।

लिहाजा कांफ्रेंस के तय एजेंडे और क्रियान्वयन के अनुमान के मुताबिक सेना के तीनों अंगों को निचले स्तर से शीर्ष तक एकजुट होकर टीम के रूप में काम करने का सुझाव दिया गया। बैटल कैजुएलिटी कम करने पर भी विचार किया गया।

सेना के ढांचे, भविष्य की जरूरत और साइबर, स्पेस और गुप्त युद्धों के लिए यूनिफाइड कमांड की संभावनाओं पर विचार किया गया। माना जा रहा है कि इस पर जल्द ही कोई फैसला लिया जा सकता है। इस दौरान सैन्य तैयारियों, सीमा के खतरों के अलावा रक्षा प्रबंधन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। विभिन्न कमान के प्रमुखों ने अपनी रिपोर्ट कांफ्रेंस में रखी।

सीमापार के आतंकवाद पर बनी ठोस रणनीति

joint commander conference in ima dehradun.
भारतीय सैन्य अकादमी - फोटो : AmarUjala

कांफ्रेंस में देश की सुरक्षा से जुड़े मुख्य रणनीतिकारों ने भविष्य का खाका तैयार किया। लगभग छह घंटे चली इस कांफ्रेंस में सामरिक एवं सुरक्षा जरूरतों पर भी बात की गई। अधिकाधिक संसाधनों की उपलब्धता, भविष्य की संचालन संबंधी जरूरतों और प्रौद्योगिकीय संकेतों को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक खरीद योजनाओं पर विचार किया गया।

सीमापार आतंकवाद पर ठोस रणनीति बनाई गई। वर्तमान समय में जरूरी प्रौद्योगिकीय कौशल पर लंबी चर्चा हुई। कांफ्रेंस में शामिल एजेंडे का एक खास पहलू यह भी रहा कि भारत सैन्य शक्ति के संतुलन को कैसे मजबूत किया जाए।

हाल ही में सोशल मीडिया में जवानों की ओर से वायरल हुए वीडियो का मुद्दा भी कांफ्रेंस में छाया रहा। माना जा रहा है कि यह हालात दोबारा न आएं इस पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया। 

इन मुद्दों पर हुआ मंथन

joint commander conference in ima dehradun.
PM Modi

- आंतकवादी गतिविधियों, सीमापार आतंकवाद पर ठोस रणनीति।
- साइबर, स्पेस व गुप्त युद्धों के लिए यूनिफाइड कमान। 
- सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के साथ संबंध।
- जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा हालात।
- समुद्री सीमा पर चीन के साथ संबंध।
- चीन सीमा पर माउंटेन ब्रिगेड स्थापित करने का मुद्दा।
- आर्मी कमांडरों और कोर कमांडरों की क्षेत्रवार रिपोर्ट।
- शेकटकर समिति के सुझावों पर चर्चा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed