देहरादून: रोजगार मेले में बड़ी संख्या में पहुंचे बेरोजगार युवा, 195 अभ्यर्थियों को मिली नौकरी
Jobs in Dehradun: सेवायोजन कार्यालय परिसर मंगलवार को निजी कंपनियों के स्टालों और युवाओं की चहलकदमी से गुलजार था। मेले में 18 निजी कंपनियों ने अभ्यर्थियों के साझात्कार लिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेवायोजन कार्यालय में मंगलवार को आयोजित रोजगार मेले में बेरोजगारों युवकों की लंबी लाइन देखने को मिली। रोजगार मेले में पहुंचीं 18 निजी कंपनियों ने 195 युवाओं को नियुक्तपत्र दिए। साथ ही 86 अभ्यर्थियों को दूसरे चरण के साझात्कार के लिए बुलाया गया। मेले में कुल 1000 युवाओं ने पंजीकरण कराया था।
सेवायोजन कार्यालय परिसर मंगलवार को निजी कंपनियों के स्टालों और युवाओं की चहलकदमी से गुलजार था। मेले में 18 निजी कंपनियों ने अभ्यर्थियों के साझात्कार लिए। मेले में करीब एक हजार बेरोजगारों ने हिस्सा लिया। इनमें से 195 आवेदकों को नौकरी मिली। इनमें 153 पुरुष और 42 महिलाएं शामिल हैं।
उत्तराखंड: जल्द होगी 2600 से अधिक पदों पर शिक्षकों की भर्ती, शिक्षा सचिव ने जारी किए आदेश
86 अभ्यर्थियों का चयन दूसरे चरण के साक्षात्कार के लिए किया गया। मेले में ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन वाले युवा शामिल हुए। सुबह 10 बजे के पहले से ही युवाओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था।
मेले में इन कंपनियों ने दिया रोजगार का अवसर
कंपनी का नाम पद आयु सीमा वेतन
परिश्राम रिसोर्सेज प्रा.लि. डिलीवरी ब्वॉय 18-35 12000-25000
कैंपस एक्टीवियर प्रा.लि. क्यूसी 18-35 12000
कैंपस एक्टीवियर प्रा.लि. लाइन ऑपरेटर 18-35 18000-30000
कैंप 108 फार्मेसिस्ट 20-35 12752
कैंप 108 ड्राइवर 18-45 12752
स्पेस इंटरनेशनल प्रा.लि. सेल्स एंड मार्केटिंग मैनेजर 18-35 8000-35000
आईपीसीए क्वालिटी कंट्रोलर 18-35 9000
शेरोन बायो मेडिसिन लिमिटेड ट्रेनी ऑफिसर 18-28 9000-10000
शेरोन बायो मेडिसिन लि. मशीन ऑपरेटर 18-28 9000
इेस्ट अफ्रीकन ओवरसीज केमिस्ट 18-25 12000-18500
सोल्टेक मॉल्डर 18 9446-12500
अवंतोर परफॉर्मेंस मैटेरियल्स इंडिया लि.ऑफिसर-सीनियर ऑफिसर 21-30 25000-40000
बॉडी केयर प्राइवेट लिमिटेड वर्कर 18 9000
रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस लि. लाइफ प्लानिंग ऑफिसर 30-40 12000
एम्बर एंटरप्राइजेज प्रा.लि. डिप्लोमा ट्रेनी 18-23 10000
डिजिटल एज प्राइवेट लिमिटेड ट्रेनी ऑपरेशन एसोसिएट 18-32 13585
ट्रोइका फार्मास्युटिकल्स प्रा.लि. क्यूसी ट्रेनी 21-25 14000
डिक्सन ऑपरेटर 25 9800-11000
स्वीगी डिलीवरी पाटनर 18-55 8000-20000