फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jobs for ayurved pharmacist.

सीएम ने बंधाई बेरोजगार फार्मासिस्टों को नौकरी की आस

Thu, 01 Sep 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 01 Sep 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
jobs for ayurved pharmacist.
सीएम हरीश रावत - फोटो : अमरउजाला

मुख्यमंत्री हरीश रावत के आश्वासन के बाद बेरोजगार आयुर्वेद फार्मासिस्टों में नौकरी की आस बंधी है। मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को बेरोजगारों से संबंधित मामला कैबिनेट के समक्ष रखने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


बुधवार को बेरोजगार डिप्लोमा आयुर्वेद आयुष महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष विजयपाल सिंह पयाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात की। उन्होंने एनएचएम और ड्रग्स एंड फार्मा एक्ट के तहत खाली पदों पर नियुक्ति की मांग की। उन्होंने कहा कि एक्ट के अनुसार प्रदेश की सभी 212 हर्बल कंपनियों में उनकी नियुक्ति होनी चाहिए। बाद में बेरोजगारों ने स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी से भी मुलाकात की।
विज्ञापन


महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विजयपाल पयाल ने बताया कि सरकार 180 पदों पर भर्ती की पहले ही घोषणा कर चुकी है। अब मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को बेरोजगारों का मामला कैबिनेट में लाने के निर्देश दिए हैं। हालांकि उन्होंने आंदोलन समाप्त करने से इंकार किया। उन्होंने कहा कि शासनादेश जारी ना होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed