फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Job Recruitment For upnl unemployed in forest department uttarakhand

बेरोजगारों के लिए उत्तराखंड वन विभाग में खुलेगा नौकरियों का पिटारा, इस तरह से होगी भर्ती

Sat, 24 Nov 2018 09:57 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 24 Nov 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
Job Recruitment For upnl unemployed in forest department uttarakhand
forest department

अगर आप भी बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह अच्छा मौका है। वनरक्षकों की कमी से जूझ रहे वन विभाग में उपनल के जरिये 500 वनरक्षकों की भर्ती की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन


इस संबंध में प्रमुख वन संरक्षक और उपनल प्रबंध निदेशक के बीच वार्ता हो चुकी है। भारतीय वन सेवा संघ की वार्षिक बैठक में प्रमुख वन संरक्षक जयराज ने कहा कि जल्द 500 उपनलकर्मियों को बतौर वन रक्षक तैनात किया जाएगा। 

विज्ञापन

इस संबंध में उनकी उपनल के प्रबंध निदेशक से वार्ता भी हो चुकी है। उपनलकर्मी सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी हैं, ऐसे में उन्हें एक माह का प्रशिक्षण देकर ड्यूटी पर तैनात किया जा सकता है। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारियों ने कहा कि ऐसे सेवानिवृत्त वनरक्षक जो पूरी तरह स्वस्थ हैं उनकी सेवाएं भी ली जा सकती हैं।

गौरतलब है कि वन विभाग में 1200 वन रक्षकों की कमी है। वन विभाग ने इनकी भर्ती के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भी कई साल पूर्व प्रस्ताव भेजा था, लेकिन उसी दौरान हाईकोर्ट ने भर्ती पर रोक लगा दी। उसके बाद से मामला लटका हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed