फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jilla Panchayat By Election in chamoli Code of conduct applicable

उत्तराखंड: चमोली जिले में 5 नवंबर को होगा जिला पंचायत उपचुनाव, आचार संहिता लागू

Wed, 24 Oct 2018 08:31 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 24 Oct 2018 08:31 AM IST
विज्ञापन
Jilla Panchayat By Election in chamoli Code of conduct applicable
by election - फोटो : demo pic

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर उपचुनाव पांच नवंबर को होगा और उसी दिन मतगणना भी होगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही चमोली जनपद में तात्कालिक प्रभाव से आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है, जो मतगणना समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।  

विज्ञापन


मंगलवार को जारी कार्यक्रम के अनुसार, एक नवंबर को सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन हो सकेगा। उसी दिन अपराह्न साढ़े तीन बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। तीन नवंबर अपराह्न दो बजे तक नामांकन पत्र वापसी हो सकेगी।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उपचुनाव की सूचना जारी करेंगे डीईओ

अगले दिन पांच नवंबर को सुबह नौ बजे से अपराह्न दो बजे तक मतदान होगा और उसके बाद मतगणना होगी। बता दें कि चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष का पद थराली की विधायक मुन्नी देवी के त्यागपत्र के बाद खाली हो गया था।

अधिसूचना के मुताबिक जिलाधिकारी उपचुनाव के जिला निर्वाचन अधिकारी होंगे जो अध्यक्ष पद के उपचुनाव की सूचना बृहस्पतिवार को जारी करेंगे। जिला व क्षेत्र पंचायत कार्यालयों में उपचुनाव का नोटिस चस्पा होगा और जिला पंचायत के प्रत्येक सदस्य को उसके अंतिम ज्ञात पते पर प्रमाणित डाक द्वारा उपचुनाव के कार्यक्रम सूचना भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed