फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jhanda ji Mela 2019 will held from 25th march

10 लाख श्रद्धालु करेंगे ऐतिहासिक झंडे जी के दर्शन, होशियारपुर के केसर चढ़ाएंगे दर्शनी गिलाफ

Fri, 22 Mar 2019 08:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 22 Mar 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
Jhanda ji Mela 2019 will held from 25th march
झंडा जी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

25 मार्च से शुरू हो रहे श्री झंडे जी मेले में शामिल होने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में संगतें दरबार साहिब पहुंचने लगीं हैं। शुक्रवार देर शाम तक पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु  दरबार साहिब पहुंचे।

विज्ञापन


मेला संचालन समिति का मानना है कि इस साल करीब 10 लाख श्रद्धालु झंडा साहिब के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। समिति की ओर से मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। समिति के प्रबंधक केसी जुयाल ने बताया कि मेला प्रबंधन की ओर से संगतों के ठहरने के लिए मिशन के स्कूलों में व्यवस्थाएं की गईं हैं।
विज्ञापन


जबकि, एनआरआई संगतों के लिए होटलों और धर्मशालाओं में व्यवस्थाएं करवा दी गईं हैं। उन्होंने बताया कि इस बार मेले का प्रसारण चार एलईडी स्क्रीनों पर किया जाएगा। इसके अलावा 40 सीसीटीवी कैमरों से मेले की हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को नित्य पूजा-क्रम के बाद श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन महंत देवेंद्र दास महाराज ने संगतों को दर्शन दिए। उन्होंने मेले के कुशल संचालन के लिए मेला प्रबंधन और संगतों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। 

दो दिन पहले की लगने लगी दुकानें
झंडे जी मेले के लिए दरबार साहिब के पास सहित श्री राम मंदिर, शिव मंदिर व राधाकृष्ण मंदिर के आसपास दो दिन पहले से ही मेले की रेहड़ी-पटरी लग गई है। पूजा पाठ की सामग्री समेत खिलौने, साज-सज्जा के सामान, खानपान उत्पाद आदि की स्टॉलें भी लग चुकीं हैं।

होशियारपुर के केसर चढ़ाएंगे गिलाफ
पंजाब के गांव सिमली तहसील गढ़शंकर होशियारपुर निवासी केसर सिंह पुत्र तेज सिंह 25 मार्च को दरबार साहिब में दर्शनी गिलाफ चढ़ाएंगे। कई दशकों के इंतजार के बाद गिलाफ चढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त होने से केसर सिंह के परिवार में खुशी है।

गुरु राम राय ने की थी मेले की शुरुआत
श्री गुरु राम राय महाराज का पर्दापण (देहरादून आगमन) सन् 1676 में हुआ था। गुरु महाराज ने श्री दरबार साहिब में लोक कल्याण के लिए एक विशाल झंडा लगाकर लोगों को इसी ध्वज से आशीर्वाद प्राप्त करने का संदेश दिया। इसी के साथ श्री झंडा साहिब के दर्शन की परंपरा शुरू हो गई। महाराज को देहरादून का संस्थापक कहा जाता है। गुरु राम राय महाराज सिखों के सातवें गुरु हर राय के ज्येष्ठ पुत्र थे। उनका जन्म होली के पांचवें दिन वर्ष 1646 को पंजाब के जिला होशियारपुर (अब रोपड़) के कीरतपुर में हुआ था।

गिलाफ  सिलने का काम हुआ तेज
शुक्रवार सेे गिलाफ  सिलने का काम तेज हो गया। महिलाएं गिलाफ  तैयार करने के काम में जुटी हुईं हैं। झंडे जी पर तीन तरह के गिलाफों का आवरण होता है। सबसे भीतर की ओर सादा गिलाफ  (मारकीन गिलाफ), मध्यभाग में शनील का गिलाफ , सबसे बाहर की ओर दर्शनी गिलाफ  चढ़ाया जाता है। 

विदेशी संगतें रहेंगी आकर्षण का केंद्र 
झंडे मेले में विदेशाी संगतें आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मेले में कनाडा, अमेरिका, यूके, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, जर्मनी आदि देशों से संगतें पहुंचने लगीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed