फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jewelry was cheated from an elderly woman by saying policeman

पुलिसवाला बताकर बुजुर्ग महिला से गहने ठगे

Sat, 14 Nov 2020 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Jewelry was cheated from an elderly woman by saying policeman
देहरादून। पुलिसवाला बताकर दो ठगों ने शुक्रवार को एक बुजुर्ग महिला को भय दिखाकर सोने के कंगन और चेन की ठगी कर ली। घटना सुबह करीब आठ बजे नेशविला रोड पर हुई। महिला अपनी ब्लड शुगर की जांच कराने जा रही थी। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बकराल वाला नेशविला रोड निवासी विनोद गुप्ता की 71 वर्षीय पत्नी शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे ब्लड शुगर की जांच करने जा रही थी। नेशविला रोड पर पंडित डेयरी के थोड़ा आगे टंकी के पास उन्हें दो लोग मिले। वे खुद को पुलिसवाला बता रहे थे। उन्होंने कहा कि आज सुबह एक महिला को चाकू मारकर घायल कर दिया गया है। इसलिए वह अपने सोने के आभूषण आदि उतारकर पोटली में बांध लें। युवकों के कहे मुताबिक पत्नी ने सोने की चूड़ियां और गले की चेन उतारकर अपने पल्लू में बांध लिए। हालांकि इसी बीच ठगों ने असली गहने बदलकर उन्हें नकली गहने पकड़ा दिए। कुछ देर बाद गहने देखे तो ठगी का पता चला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ठगों की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed