फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jewelery and cash were stolen by breaking the lock of the trunk

Dehradun News: संदूक का ताला तोड़कर जेवर और नकदी उड़ाई

Fri, 01 Sep 2023 01:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash were stolen by breaking the lock of the trunk
चोरों ने घर में रखे संदूक का ताला तोड़कर चांदी के जेवर और 20 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना बीती 29 अगस्त की रात की है। पुलिस चोरों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आदूवाला निवासी सीताराम ने बताया कि बीती मंगलवार की रात्रि को वह घर के एक कमरे में सो रहे थे। मां बाला देवी आंगन में सोई हुई थी। बड़ा भाई सुभाष खेत में फसल की रखवाली करने गया हुआ था। उन्होंने बताया कि रात ढाई बजे तक वे जाग रहे थे। फिर उन्हें नींद आ गई।
विज्ञापन

इस बीच चोर घर के एक कमरे में घुसे। जहां चोरों ने दो संदूक के ताले और कुंडी तोड़ी। एक संदूक में मां के चांदी के पुराने गहने रखे थे। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद चोर वहां से चले गए। सुबह जब उनकी नींद खुली तो एक कमरे का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

संदूक का कुंडा और ताले टूटे हुए है। जब उन्होंने जांच पड़ताल की तो संदूक से करीब 20 हजार की नकदी, चांदी के पाइजेब, गले का हार, हाथ का चूड़ीबंद, चांदी की अंगूठी के साथ ही सिलिंडर और कपड़े गायब थे। इस संबंध में उन्होंने हरबर्टपुर पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि चोरी की वारदात के बाद से गांव में पुलिस की गश्त भी बढ़ाई गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी भाष्कर शाह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
नहीं थम रहे बुजुर्ग बाला के आंसू
चोरी की वारदात के बाद से बुजुर्ग बाला देवी के आंसू नहीं थम रहे हैं। उन्होंने बताया कि चोरी की घटना वाली रात वे करीब डेढ़ बजे तक जाग रही थी। बैटरी की लाइट जल रही थी, फिर उनकी आंख लग गई। उन्होंने बताया कि जेवर शादी में उनके सास-ससुर ने चढ़ाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed