फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jeweler stunned with money, case filed

ज्वैलरी के नाम पर रुपये लेकर चंपत हुआ ज्वेलर, मुकदमा

Wed, 04 Aug 2021 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Jeweler stunned with money, case filed
देहरादून। जेवर बनाने के लिए लोगों से करोड़ों रुपये एडवांस लेकर एक ज्वेलर भाग गया। लोगों को जब इसका पता चला तो उन्होंने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने आरोपी ज्वेलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रायपुर थाने में राज किरन मौर्य निवासी आयुध निर्माणी एस्टेट ने राधिक ज्वेलर के मालिक लवकुश वर्मा के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनकी अक्तूबर में शादी होने वाली है। इसके लिए उन्होंने जेवरात बनवाने के लिए राधिक ज्वेलर्स से संपर्क किया। वहां उन्हें 42300 प्रति 10 ग्राम सोना के हिसाब से कई जेवर बुक किए गए। इसके लिए उन्होंने बतौर एडवांस डेढ़ लाख रुपये चेक दिया था। इसी तरह अन्य लोगों ने भी राधिक ज्वेलर्स से संपर्क किया। उनसे भी लवकुश वर्मा ने इसी तरह एडवांस लिया और अब दुकान बंद कर भाग गया। ऐसे पीड़ितों की संख्या 200 से 300 बताई जा रही है। इस हिसाब से तकरीबन दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है। एसओ रायपुर दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed