{"_id":"6af3600d2c58ca3a4e056821","slug":"jennys-new-video-goes-viral-she-says-if-she-was-a-terrorist-why-was-she-kept-at-home-dehradun-news-c-5-hld1006-1109697-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जेनी का नया वीडियो वायरल, बोलीं- आतंकवादी थी तो घर में क्यों रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जेनी का नया वीडियो वायरल, बोलीं- आतंकवादी थी तो घर में क्यों रखा
विज्ञापन
देहरादून। जेनी का मंगलवार को नया वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इसमें वह पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत से सवाल कर रही हैं कि अगर मैं आतंकवादी थी, तो अपने घर में क्यों रखा।
जेनी बोल रही है कि अगर मैं आतंकवादी थी तो मुझे जेल में क्यों नहीं भेजा। अगर डीएनए टेस्ट है, सीबीआई जांच है तो इसे अभी करो। जांच में सब साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जो हकीकत है, खुलकर सामने आनी चाहिए। जेनी ने आरोप लगाया है कि हरक केस को भटका रहे हैं। अनाप शनाप आरोप लगा रहे हैं। पहले आप मुझे डराते-धमकाते थे। जेनी ने कहा कि कब कहां रखा था, याद नहीं है क्या। चलो, सीबीआई जांच में सब पता चल जाएगा। वह वीडियो में नोएडा की किसी महिला का नाम भी ले रहीं है, जिसके घर में कई दिनों तक रखा है।