फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Jeep Fall into River in chamoli many passengers Killed

उत्तराखंड: मैक्स खाई में गिरने से चमोली में दर्दनाक हादसा, 10 लोगों की मौत, पांच घायल

Mon, 14 Oct 2019 08:28 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 14 Oct 2019 08:28 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: Jeep Fall into River in chamoli many passengers Killed
चमोली में हादसा - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के चमोली में रविवार दोपहर को एक दर्दनाक हादसा हो गया। देवाल से 30 किमी दूर बलाण-हिमानी मोटर मार्ग पर रविवार को एक मैक्स करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

विज्ञापन


राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक हादसे में करीब 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 05 गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। देर रात तक कई शवों को बरामद कर लिया गया था, जबकि सर्च ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन


रविवार को बलाण से 15 लोग एक मैक्स में सवार होकर किसी की अंत्येष्टि में शामिल होने देवाल जा रहे थे। बलाण से कुछ दूर आगे पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे वानड़ा के पास मैक्स अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुघर्टना वाले क्षेत्र में मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं

दुघर्टना वाले क्षेत्र में मोबाइल आदि की कनेक्टिविटी नहीं होने के कारण प्रशासन को दो घंटे बाद सूचना मिली। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी किशन सिंह नेगी, तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़, थानाध्यक्ष सुभाष जखमोला, राजस्व निरीक्षक सुजान सिंह नेगी, राजस्व उपनिरीक्षक प्रमोद सिंह नेगी टीम सहित दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हो गए।

वहां पहुंचे ही उन्होंने ग्रामीणों की सहायता से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को खाई से निकालकर सीएचसी थराली पहुंचाया जाने लगा। इस दौरान एक घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि पांच घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि रात तक कई लोगों के शव बरामद कर लिए गए थे, जबकि अन्यों की तलाश में देर रात तक सर्च ऑपरेशन जारी है। वहीं, डीएम स्वाति एस भदौरिया ने अस्पताल में जाकर घायलों का हालचाल जाना।

हादसे में घायलों और मृतकों की सूची

थराली के थानाध्यक्ष सुभाष जखमोला ने बताया कि मृतकों में जसबीर सिंह (32) पुत्र नारायण सिंह, कैलाश सिंह (40) पुत्र गोविंद सिंह, मदन सिंह (60) पुत्र केदार सिंह, दरबान सिंह (48) पुत्र राम सिंह, सुरेंद्र सिंह (30) पुत्र बलवंत सिंह, धर्म सिंह (55) पुत्र पार सिंह, गोपाल सिंह (35) पुत्र खिलाफ सिंह, मदन सिंह (38) पुत्र पदम सिंह सभी निवासी बलाण गांव शामिल हैं। इनके अलावा जय सिंह दानू (48) पुत्र पुष्कर सिंह निवासी बलाण लापता बताए जा रहे हैं, वहीं एक और व्यक्ति की मौत की आशंका है।

ये हुए घायल
मोहन सिंह (39) पुत्र भजन सिंह, हिम्मत सिंह (60) पुत्र हयात सिंह, आलम सिंह (40) पुत्र हयात राम, महावीर सिंह (53) पुत्र बचन सिंह, गोपाल सिंह (35) पुत्र गोविंद सिंह निवासी बलाण। बताया जा रहा है कि महावीर सिंह ही मैक्स चला रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed