फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   JEE Mains 2 Exam 2020: Exam will be held in Isolation Exam center if possibility of corona

जेईई मेन-2 परीक्षा 2020: कोरोना संक्रमण की आशंका पर आइसोलेशन एग्जाम सेंटर में होगी परीक्षा

Fri, 21 Aug 2020 08:43 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 21 Aug 2020 08:43 AM IST
विज्ञापन
सार
  • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी किए जेईई मेन-2 के एडमिट कार्ड 
loader
JEE Mains 2 Exam 2020: Exam will be held in Isolation Exam center if possibility of corona
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कोविड-19 महामारी के दौर में आयोजित होने जा रही इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा जेईई मेन-2 में सुरक्षा के विशेष इंतजाम होंगे। एक ओर जहां सभी उम्मीदवारों को आरोग्य सेतु एप और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद एंट्री मिलेगी तो दूसरी ओर कोरोना संक्रमण की आशंका होने पर उम्मीदवार को आइसोलेशन परीक्षा कक्ष में बैठाकर परीक्षा दिलाई जाएगी।



नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए की ओर से जेईई मेन-2 परीक्षा एक से छह सितंबर के बीच देशभर में आयोजित होने जा रही है। एनटीए ने इसके एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में कोविड को लेकर खास सुरक्षा इंतजामात किए गए हैं, जिनसे उम्मीदवारों ने भी संतुष्टि जताई है। सभी परीक्षा केंद्रों के गेट पर सभी उम्मीदवारों को सेल्फ डिक्लरेशन फॉर्म भरना होगा। इसमें उन्हें हर वो जानकारी भरनी होगी, जो आरोग्य सेतु ऐप में दी होगी।


उनसे पूछा जाएगा कि उनमें बुखार, सूखी खांसी जैसे कोई लक्षण हैं या नहीं? पिछले कुछ दिनों में वह किसी कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आए हैं या नहीं? अगर किसी सवाल के जवाब से ये लगता है कि उस उम्मीदवार के संक्रमित होने की आशंका है, तब भी उसे परीक्षा देने से नहीं रोका जाएगा।

ऐसे उम्मीदवारों के लिए परीक्षा केंद्रों पर आइसोलेशन कक्ष बनाए गए हैं। कोरोना संक्रमित या कम लक्षणों वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों पर बनाए गए इन आइसोलेशन कक्षों में बैठाया जाएगा। वहीं उन्हें परीक्षा देनी होगी।

परीक्षा केंद्र पूरी तरह से सैनिटाइज किए जाएंगे

जेईई मेन-2 में सभी परीक्षार्थियों को तीन लेयर वाले मास्क दिए जाएंगे। केंद्र के भीतर घुसने के साथ ही उन्हें यह मास्क पहनना होगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर, कुर्सी, मेज सहित सभी दरवाजे तक भी सैनिटाइज किए जाएंगे। परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

खास बात यह भी है कि रिपोर्टिंग के दौरान भी एक निश्चित संख्या में ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। उधर, देहरादून निवासी परीक्षा देने जा रहे अंकित ने कहा कि एनटीए ने जो भी इंतजाम किए हैं, वह वर्तमान परिस्थितियों के हिसाब से सही हैं। एक अन्य परीक्षार्थी मुकेश का कहना है कि सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाएगा तो कोरोना से हिफाजत रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed