JEE Main Result 2019: केमिस्ट्री के माहिर हैं ये टॉपर, ऑस्ट्रेलिया में भी मनवा चुके हैं अपना लोहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेईई मेन-2 परीक्षा में उत्तराखंड टॉप करने वाले प्रतीक टिबरेवाल केमिस्ट्री के माहिर हैं। देहरादून वेल्हम ब्वायज स्कूल के छात्र प्रतीक ने हाल ही में इंटरनेशनल केमिस्ट्री क्विज में 100 परसेंटाइल पाकर नाम रोशन किया था। उनकी इस कामयाबी पर प्रिंसिपल गुनमीत बिंद्रा ने बधाई दी।
प्रिंसिपल गुनमीत बिंद्रा ने बताया कि द रॉयल ऑस्ट्रेलियन केमिकल इंस्टीट्यूट, ऑस्ट्रेलिया की ओर से यह क्विज आयोजित की गई थी। इसमें उन्होंने 100 परसेंटाइल स्कोर किया था। इसके बाद उन्होंने जेईई मेन-1 परीक्षा में 99.7855 परसेंटाइल स्कोर किया था।
दोबारा यह परीक्षा देकर प्रदेश में टॉप किया
उन्होंने दोबारा यह परीक्षा देकर प्रदेश में टॉप किया है। प्रतीक को पढ़ाई के अलावा क्रिकेट, टेबल टेनिस खेनले का भी शौक है। वह दोनों खेलों में वेल्हम ब्वायज की ओर से इंडियन पब्लिक स्कूल कांफ्रेंस में प्रतिभाग कर चुके हैं।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के जेईई मेन-2 रिजल्ट में प्रतीक टिबरेवाल प्रदेश के टॉपर रहे। सोमवार की देर शाम नतीजे जारी किए गए लेकिन वेबसाइट हैंग होने की वजह से छात्रों को रिजल्ट देखने में परेशानी हुई।
जेईई एडवांस के लिए आवेदन प्रक्रिया तीन मई से शुरू होगी
एनटीए ने अप्रैल के पहले और दूसरे सप्ताह में जेईई मेन-2 का आयोजन किया था। जबकि इसका पहला एडिशन जनवरी में आयोजित किया गया था। जिन छात्रों ने दोनों ही परीक्षा दी है उनका बेस्ट स्कोर यानी बेस्ट ऑफ टू लिया गया है।
जेईई मेन से आईआईटी की प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस के लिए इस साल 2.45 लाख अभ्यर्थियों ने क्वालिफाई किया है। जेईई एडवांस के लिए आवेदन प्रक्रिया तीन मई से शुरू होगी।
यह रही कटऑफ
ईडब्ल्यूएस : 78.2174869 परसेंटाइल
ओबीसी : 74.3166557 परसेंटाइल
एससी : 54.0128155 परसेंटाइल
एसटी : 44.3345172 परसेंटाइल
दिव्यांग : 0.1137173 परसेंटाइल
(आप इन खबरों के बारे में और क्या जानना चाहते हैं)