फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   JEE And NEET 2020 Exams Latest News Updates : JEE Main examination security arrangements,run special buses

NEET, JEE : एक सितंबर से जेईई मेन परीक्षा, देहरादून में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, विशेष बसें चलाएगा परिवहन निगम

Mon, 31 Aug 2020 03:28 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 31 Aug 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
JEE And NEET 2020 Exams Latest News Updates :  JEE Main examination security arrangements,run special buses
छात्र-छात्राएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा जेईई मेन एक सितंबर से शुरू होने जा रही है। परीक्षा के लिए पुख्ता तैयारियां की गई हैं। एक परीक्षा केंद्र पर लगे कंप्यूटरों को रोस्टर के हिसाब से इस्तेमाल में लाया जाएगा।

विज्ञापन


ऑड-ईवन के फार्मूले पर होगी जेईई परीक्षा, नीट में हर कमरे में सिर्फ 12 छात्र: केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक  
विज्ञापन


इसके अलावा किसी भी परीक्षा केंद्र पर अभिभावकों या उम्मीदवारों की भीड़ न लगने देने के खास इंतजाम किए हैं। जेईई मेन परीक्षा के तहत बीआर्क और बी प्लानिंग की प्रवेश परीक्षा एक सितंबर और बीई, बीटेक के लिए दो सितंबर से छह सितंबर तक आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों पर घटी उम्मीदवारों की संख्या

पूर्व में हुई जेईई मेन परीक्षा में एक परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों की संख्या 234 थीं, जिसे इस बार घटाकर 120 कर दिया गया है। इसके चलते देहरादून सहित देशभर में परीक्षा केंद्रों की संख्या में इजाफा किया गया है। देश में परीक्षा केंद्रों की संख्या 570 से बढ़ाकर 570 से 660 कर दिया गया है।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए खास तैयारी

जेईई मेन परीक्षा में उम्मीदवारों या अभिभावकों की भीड़ न हो, इसके लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। उम्मीदवारों को अलग-अलग समय पर एंट्री दी जाएगी, जिसके लिए उन्हें अलग-अलग ग्रुपों में बांटा गया है। हर ग्रुप की रिपोर्टिंग में 30 से 40 मिनट का अंतर रखा गया है।

रिपोर्टिंग का वक्त सभी उम्मीदवारों को उनके एडमिट कार्ड में दिया गया है। वहीं, अभिभावकों के परीक्षा केंद्र के बाहर खड़ा होना प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए हर गेट पर क्यू मैनेजर्स तैनात किए गए हैं। न केवल अभिभावक परीक्षा केंद्र के बाहर रुक सकते बल्कि अपनी गाड़ियां भी पार्क नहीं कर सकते हैं। केवल उन्हें परीक्षा केंद्र के बाहर पहुंचकर अपने बच्चे को कार से उताकर वहां से चले जाना है। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस भी तैनात रहेगी।

जांच पूरी होगी लेकिन संपर्क कहीं नहीं होगा

जेईई मेन परीक्षा के लिए ऐसी व्यवस्था की गई है कि जांच की प्रक्रिया तो पूरी होगी लेकिन जांच करने वाले कहीं से भी किसी भी उम्मीदवार के सीधे संपर्क में नहीं आएंगे। जांच के दौरान डेस्क पर केवल 15 उम्मीदवार ही रह सकते हैं। जहां जरूरी होगा, वहां उम्मीदवारों के खड़े होने के लिए अलग से गोले बनाए जाएंगे या लाइनिंग की जाएगी। जांच के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

रोस्टरवार होगा कंप्यूटर का इस्तेमाल

परीक्षा के दौरान एक कमरे में 12 से ज्यादा उम्मीदवार नहीं बैठ पाएंगे। जेईई मेन कंप्यूटर आधारित परीक्षा है। इसलिए उम्मीदवारों को एक-एक कंप्यूटर छोड़कर बैठाया जाएगा। पहली पाली में जिस कंप्यूटर का इस्तेमाल उम्मीदवार करेगा, दूसरी पाली में आने वाला उम्मीदवार उसका इस्तेमाल नहीं करेगा। इसके बजाए दूसरे कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाएगा। 

हर परीक्षा केंद्र को किया जाएगा सैनिटाइज

जेईई मेन परीक्षा दो पालियों में होनी है। लिहाजा, हर परीक्षा केंद्र को हर परीक्षा के पहले और बाद में सैनिटाइज किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर ही मास्क और सैनिटाइजर दिए जाएंगे। हर उम्मीदवार से सेल्फ डिक्लरेशन फॉर्म भरवाया जाएगा। अगर जरा भी कोविड की शंका होगी तो अलग से बने आईसोलेशन परीक्षा कक्ष में उन्हें बैठाया जाएगा।

जेईई मेन के लिए अलग से विशेष बसें चलाएगा परिवहन निगम

जेईई मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले हजारों परीक्षार्थियों की आवाजाही के लिए परिवहन निगम प्रबंधन जिला (देहरादून) मुख्यालय से लेकर परीक्षा केंद्रों तक विशेष बसें संचालित करेगा। परिवहन निगम महाप्रबंधक की ओर से इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। 

महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि जेईई मुख्य परीक्षा के परीक्षार्थियों को आने-जाने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए परिवहन निगम की ओर से जिला मुख्यालय से लेकर परीक्षा केंद्रों तक विशेष बसों का संचालन किया जाएगा।

इस संबंध में सभी मंडलीय प्रबंधकों, सहायक महाप्रबंधकों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि विशेष बसों का संचालन 31 अगस्त से लेकर छह सितंबर तक किया जाएगा। महाप्रबंधक दीपक जैन के मुताबिक देहरादून, रुड़की, हरिद्वार, हल्द्वानी में बनाए गए परीक्षा केंद्रों के लिए विशेष बसों का संचालन किया जाएगा।

परीक्षार्थियों की सुविधाओं को देखते हुए उनसे बसों में निर्धारित किराया ही लिया जाएगा। जेईई मेन परीक्षा के परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की आने-जाने में दिक्कत न हो, इसके लिए यह कदम उठाया गया है। विशेष बसों के संचालन के बारे में जानकारी निकटतम बस स्टेशन से ली जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed