फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   JCB thundered on encroachment, 32 demolished

अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी, 37 ध्वस्त

Wed, 28 Aug 2019 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
JCB thundered on encroachment, 32 demolished
मसूरी रोड पर नगर निगम और जिला प्रशासन के द्व‍ारा तुड़वाया गया अतिक्रमण।
जिला प्रशासन ने राजपुर रोड पर मसूरी तक सड़क के दोनों ओर मौजूद अतिक्रमण के खिलाफ मंगलवार को कड़ी कार्रवाई की। मसूरी डायवर्जन से नगर निगम की सीमा तक 32 अतिक्रमण हटाए। इस दौरान टीम के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। वहीं, अवैध रूप से बने भवनों को भी ध्वस्त करने के निर्देश दिए गए हैं, जल्द ही अवैध निर्माण नहीं तोड़ने पर एमडीडीए कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

बीते दिनों जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने मसूरी रोड पर मौजूद अतिक्रमण हटाने को विशेष टास्क फोर्स बनाई थी, जिसने सोमवार को मसूरी के भट्टाफॉल से शिव मंदिर की ओर 100 अतिक्रमण तोड़े थे। वहीं, पक्के निर्माण को भी ध्वस्त किया गया था। दोपहर में जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस टीम मसूरी डायवर्जन पहुंची। इसके बाद सड़क के दोनों ओर मौजूद अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू हुई। कुठाल गेट से पानी वाले मोड़ के बीच 32 बड़े अतिक्रमण तोड़े गए। एसडीएम कमलेश मेहता ने बताया कि निजी जमीनों पर एमडीडीए से बगैर अनुमति के बने होटल और अन्य निर्माण पर भी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अचानक चले अभियान से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed