फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   JCB runs on illegal tomb built in Rajaji Tiger Reserve encroachment removal campaign Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: राजाजी में बनी अवैध मजार पर चली जेसीबी, छह माह में 1305 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण मुक्त

Wed, 03 Jan 2024 10:05 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 03 Jan 2024 10:05 AM IST
सार

जिला प्रशासन और राजा टाइगर रिजर्व प्रशासन ने मिलकर पार्क के भीतर बनी अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया। उत्तराखंड में विगत छह माह में करीब 1305 वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त किया गया है। 

विज्ञापन
JCB runs on illegal tomb built in Rajaji Tiger Reserve encroachment removal campaign Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

वन विभाग का अतिक्रमण हटाओ अभियान कछुआ गति से आगे बढ़ रहा है। बीते छह माह में विभाग की ओर से मात्र 1305 हेक्टेयर वन भूमि से अतिक्रमण हटाया जा सका है, जबकि विभाग की 10 हजार 500 हेक्टेयर वन भूमि अभी भी अतिक्रमण की चपेट में है।

विज्ञापन

मंगलवार को राजाजी टाइगर रिजर्व में स्थित एक मजार को हटाया गया। राजाजी टाइगर रिजर्व में बेरीवाला फॉरेस्ट रेंज में डालूवाला माजमाता गांव के पास बनी मजार को हटाने के लिए पूर्व में नोटिस जारी किया गया था। मंगलवार को जिला प्रशासन और राजा टाइगर रिजर्व प्रशासन ने मिलकर पार्क के भीतर बनी अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया।

विज्ञापन


छह माह में करीब 1305 वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त

मजार को हटाने को लेकर जिला प्रशासन ने कुछ हफ्ते पहले बैठक की थी, जिसमें राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारी भी शामिल हुए थे। इसके बाद इस अवैध मजार के खादिम को नोटिस देकर उन्हें जमीन के दस्तावेज दिखाने को कहा गया था। नोटिस का जवाब नहीं दिए जाने के बाद पुनः खुद ही इस अतिक्रमण को हटाने के लिए नोटिस दिया गया। जिसकी समयावधि बीत जाने के बाद मंगलवार सुबह पार्क प्रशासन की टीम ने इस अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Ram Mandir: 1000 साल तक रामलला के घर का नहीं होगा बाल भी बांका, भवन का भार उठाएंगे हाथी-घोड़े, जानें खास बातें

जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने बताया कि अवैध धार्मिक चिह्न को हटाने के लिया पर्याप्त समय दिया गया। आज इस कार्य को वन विभाग ने पूरा कर दिया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि उत्तराखंड में विगत छह माह में करीब 1305 वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त किया गया है। मजार के भीतर कोई मानवीय अवशेष नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि वन को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed